सीमा पर शांति, अपने-अपने क्षेत्र लौटे भारतीय-चीनी सैनिक
नयी दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर अब धीरे-धीरे शांति बहाल होती दिखाई दे रही है। लद्दाख सीमा पर दोनों ओर की सेना अपने-अपने क्षेत्रों में लौट रही है। पूर्वी लद्दाख के चुमार और देमचोक इलाके से भारत और चीन के सैनिक अपने - अपने पुराने स्थानों पर लौट गए हैं।

दोनों ओर की सेनाओं के पीछे कदम खींचने के बाद सीमा पर शांति बहाल होती दिख रही है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि स्पांगुर गैप में सैन्य कमांडरों की बैठक के बाद दोनों देशों के सैनिक एक सितंबर को अपने पुराने स्थान पर लौटने का निर्देश दिया गया।
इस समझौते के बाद से दोनों पक्ष इस बात पर मान गए है। वहीं भारत-चीन सीमा विवाद पर वर्किंग मेकनिजम की अगली बैठक 16-17 अक्टूबर को होगी। आपको बता दें कि लद्दाख की चुमार इलाके में चीनी सेना ने भारत सीमा के भीतर घुसपैठ की थी। चीनी सैनिक भारतीय इलाके में सड़क बनाने का काम कर रहे थे, लेकिन भारत की ओर से इस पर कड़ी आपत्ति जताई गई थी। गौरतलब है कि ये पहली बार था कि चीन ने ये स्वीकार किया था कि उसके और भारत के बीच सीमा विवाद है। चीन का कहना था कि दोनों ही देशों के बीच चूंकि बॉर्डर लाइन साफ नहीं है इसलिए ये स्थिति उत्पन्न होती रहती है।












Click it and Unblock the Notifications