कर्नाटक चुनाव: सट्टा बाजार में BJP की जीत के आसार, दांव पर लगे 800 करोड़

नई दिल्ली। 12 मई को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में सट्टा बाजार एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य में चुनाव से पहले आए कई प्री पोल सर्वे में त्रिशंकु विधानसभा की बात कही जा रही है। लेकिन सट्टेबाज का मानना है कि राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है। सट्टा बाजार में कर्नाटक चुनाव पर सट्टेबाजों ने लगभग 800 करोड़ रुपए दांव पर लगाए हैं। हालांकि कांग्रेस के पक्ष में भी सट्टेबाजी काफी मजबूत दिख रही है।

ये है सट्टा बाजार में भाजपा का भाव

ये है सट्टा बाजार में भाजपा का भाव

सट्टेबाजी के पहले दौर में, सट्टेबाजों भाजपा के लिए 10 पर 11 का भाव लगा रहे हैं। इसका मतलब यह है कि अगर हर बीजेपी को 113 सीटें मिलेंगी तो प्रत्येक 10 रुपये के बदले 11 रुपये मिलेंगे। यानी भाजपा की जीत होने पर पैसा लगाने वाले को 10 के बदले 21 रुपये मिलेंगे। सट्टेबाजों की दूसरी पसंद कांग्रेस है। कांग्रेस की जीत पर दाव लगाने वाले को अगर पार्टी जीतती है तो 10 के बदले 25 रुपये मिलेंगे।

भाजपा की राज्य में वापसी हो सकती है

भाजपा की राज्य में वापसी हो सकती है

सट्टेबाजों की तीसरी पसंद जेडीएस है। सट्टा बाजार में उस पर 10 के बदले 60 रुपये मिल सकते हैं। हालांकि जेडीएस की जीत की उम्मीद बहुत कम है। सट्टा बाजार में भाजपा ने नाम पर कम रिर्टन का मतलब सट्टेबाज भी मानते हैं कि भाजपा की राज्य में वापसी हो सकती है। इक़ॉनोमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, इंडिया टुडे- कार्वी इनसाइट्स के ओपिनियन पोल के बाद पिछले सप्ताह भाजपा के भाव 96 पैसे की गिरावट आई है।

प्री पोल सर्वे के बाद टूटा भाजपा का बाजार

प्री पोल सर्वे के बाद टूटा भाजपा का बाजार

सट्टा उद्योग से जुड़े एक शख्स ने बताया कि शुरुआती सट्टे में भाजपा का भाव 10 पर 11 का था, लेकिन प्री पोल सर्वे के बाद अधिकतर लोग भाजपा की जीत पर दाव लगा रहा हैं। सट्टेबाज भी मानें तो भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। जिसके चलते सट्टा बाजार में भाव के रेट में गिरावट हुई है। बता दें कि ओपिनियन पोल में कांग्रेस को 90 से 101 सीटें और भाजपा को 78 से 86 के बीच सीटें मिलने की उम्मीद लगाई गई थी।

ये भी पढ़ें- मां के आंचल से लिपटकर सोई थी बच्ची, सुबह इस हाल में देखकर सन्न रह गया परिवार

ये भी पढ़ें- पिता लालू की गैर-मौजूदगी में हुई तेज प्रताप यादव की सगाई, देखिए पहली तस्वीरें

ये भी पढ़ें- होटल में अंतरंग मिले जोड़े, मायके आई दो बच्‍चों की मां भी थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+