रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर HC में सुनवाई टली, अभी रहना होगा जेल में
मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने ड्रग्स केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को रिया और शौविक जमानत याचिका पर सुनवाई 29 सितंबर तक के लिए टाल दी है। रिया और शौविक ने 22 सितंबर को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। फिलहाल रिया और शौविक को जेल में ही रहना होगा।
Recommended Video

वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कि जस्टिस सारंग की बेंच ने मामले की सुनवाई को 29 सितंबर तक के लिए टाल दिया है। जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। याचिका पर बुधवार को भी सुनवाई होनी थी, लेकिन मुंबई में भारी बारिश के कारण हाई कोर्ट ने छुट्टी की घोषणा कर दी। जिसके चलते सुनवाई टल गई। रिया इस महीने की शुरुआत में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच से जुड़े ड्रग्स के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में है।
रिया पिछले दो हफ्तों से मुंबई के भायखला जेल में हैं। उन्होंने अपनी दूसरी जमानत याचिका में एनसीबी पर अपने खिलाफ विच-हंट चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 'अंतरराष्ट्रीय मामलों की जांच करने वाली' तीन केंद्रीय एजेंसियों ने उनके खिलाफ जांच की है, लेकिन उन्हें उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। रिया चक्रवर्ती ने जमानत याचिका में कहा है कि वह निर्दोष हैं और मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) 'जानबूझ कर' उन पर और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा रहा है।
चक्रवर्ती ने अपनी याचिका में दावा किया है कि राजपूत मादक पदार्थ खास तौर पर गांजा का सेवन करते थे, और वह तबसे इसका सेवन कर रहे थे जब वे दोनों संबंध में भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि कभी-कभी वह उनके लिए 'कम मात्रा में' मादक पदार्थ की खरीद भी करती थीं और 'कई अवसरों पर उन्होंने इसके लिए भुगतान भी किया, लेकिन वह खुद किसी भी मादक पदार्थ गिरोह की सदस्य नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications