जेट एयरवेज की 5 फ्लाइड में बम धमकी, तलाशी अभियान जारी
नयी दिल्ली। जेट एयरवेज की 5 फ्लाइटों में बम होने की धमकी मिली है। दिल्ली के इंदिरागांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फोन के जरिए ये धमकी दी गई हैं। दिल्ली से अलग-अलग जाने वाले फ्लाइटों में बम होने की धमकी मिली। बम होने की जानकारी मिलने के फौरन बाद विमान में गहन तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया।

हलांकि जिन पांच विमानों में बम की धमकी दी गई थी उसमें से 3 विमानों की सेफ लैंडिग हो चुकी थी। जबकि दो विमानों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। देहरादून से दिल्ली की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद देहरादून के जॉली एयरपोर्ट पर विमान से यात्रियों को रोककर तलाशी की जा रही है।
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर अज्ञात युवक ने फोनकर जेट एयरवेज के एक विमान में बम होने की खबर दी थी। हलांकि वो अफवाह निकली। लेकिन बेल्जियम की राजधानी में ब्रसल्स एयरपोर्ट पर हुए आंतकी हमले के बाद इस धमकी को गंभीरता से लिया गया है।











Click it and Unblock the Notifications