Threats to airlines: एयरलाइंस के विमानों को बम से उड़ाने धमकी, 24 घंटे में 25 से अधिक मामले आए सामने
Bomb threats to airlines: एयरलाइंस को लगातार बम से उड़ने की धमकियां मिल रही हैं। इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट की सात-सात उड़ानों को धमकियां मिलीं, जबकि एयर इंडिया की छह उड़ानों को निशाना बनाया गया।पीटीआई ने सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वाहकों द्वारा संचालित 25 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुक्रवार को बम धमकियां मिलीं।
शुक्रवार को जिन एयरलाइंस कंपनियों के विमानों में बम रखने की धमकी मिली,उनमें इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट की सात-सात उड़ानों समेत एयर इंडिया की छह फ्लाइट्स शामिल हैं।

इन फ्लाइट्स में बम की धमकी
इन धमकियों को लेकर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि जिन उड़ानों को निशाना बनाया गया उनमें शामिल हैं- 6E 87 (कोझिकोड से दम्माम), 6E 2099 (उदयपुर से दिल्ली), 6E 11 (दिल्ली से इस्तांबुल), 6E 58 (जेद्दा से मुंबई), 6E 17 (मुंबई से इस्तांबुल), 6E 108 (हैदराबाद से चंडीगढ़) और 6E 133 (पुणे से जोधपुर)।
एक बयान में एयरलाइन प्रवक्ता ने कहा, "उदयपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E 2099 को बम धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, विमान को टेक-ऑफ से पहले आइसोलेशन बे में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।"
बता दें कि पिछले 12 दिनों में भारतीय वाहकों द्वारा संचालित 275 से अधिक उड़ानों को बम धमकियां मिली हैं। अधिकांश धमकियां सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई हैं। गुरुवार को केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा और एक्स को एयरलाइनों के लिए फर्जी बम धमकी संदेशों के बारे में डेटा साझा करने का निर्देश दिया और ऐसी गतिविधियों के पीछे लोगों की पहचान करना शुरू कर दिया है।
गुरुवार को, मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान को बम धमकी मिलने के बाद रॉयल एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों द्वारा रोका गया। इससे दो दिन पहले, सिंगापुर सशस्त्र बलों ने दो लड़ाकू विमानों को एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर ले जाने के लिए भेजा, जो मदुरै से उड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications