मुंबई रेलवे स्टेशन से बम पर चर्चा कर रहे 6 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि बम पर चर्चा के बाद स्टेशन पर थोड़ा घबराहट का माहौल बना था लेकिन उसे कंट्रोल कर लिया गया।
मुंबई। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के मुताबिक ये 6 लोग बम पर चर्चा कर रहे थे। उन्हीं यात्रियों में से किसी एक ने आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ ने गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की और आगे की जांच के लिए वाशी गवर्नमेंट रेलवे पुलिस को सौंप दिया।

हालांकि जांच के बाद वाशी गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़ दिया, क्योंकि इस मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से कुछ भी ऐसा संदिग्ध नहीं मिला है जिससे घबराया जाए। उन्होंने बताया कि उनकी आईडी और उनका पता पुलिस स्टेशन में रख लिया गया है और जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर पूछताछ के लिए बुलाया जायेगा।
पुलिस ने बताया कि बम पर चर्चा के बाद स्टेशन पर थोड़ा घबराहट का माहौल बना था लेकिन उसे कंट्रोल कर लिया गया। किसी भी अनहोनी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications