जोधपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट को बम की सूचना से हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू
नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां मुंबई से आए एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी की खबर फैली। इस सूचना के बाद जोधपुर एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनदर जोधपुर एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां सर्च ऑपरेशन कर जांच में जुट गई हैं। बताया ये भी जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद फ्लाइट से आने-जाने वाले कई यात्री परेशान हुए। सुबह 11 बजे से यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। सभी यात्रियों की तलाशी भी ली गई। किसी भी यात्री को कई घंटों तक बाहर नहीं जाने दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications