VIDEO: जानिए एक एपिसोड के लिए कितनी रकम लेते हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, उदित नारायण ने खोल दिया राज

मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का धमाकेदार शो 'द कपिल शर्मा शो' हर हफ्ते कोई न कोई धमाल जरूर मचाता है। कपिल के शो पर आए दिन यूं तो कई सेलेब्रिटीज पहुंचते हैं लेकिन हाल ही में कोई ऐसा पहुंच गया, जिन्होंने कपिल के बारे में चौंकाने वाला खुलासा कर डाला। जी हां हाल ही में उनके शो में उदित नारायण पहुंचे थे। साथ में उनके बेटे आदित्य नारायण भी थे। इस शो में उदित ने कपिल की एक दिन की फीस के बारे में बताया। इस खुलासे के बाद ऑडियन्स समेत अर्चना पूरण सिंह भी ठहाका मारकर हंसने लगती हैं।

जानिए एक एपिसोड का कितना पैसा लेते हैं कपिल, उदित नारायण ने खोला राज

जानिए एक एपिसोड का कितना पैसा लेते हैं कपिल, उदित नारायण ने खोला राज

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि कपिल शर्मा अपने शो पर आए उदित नारायण के साथ मस्ती मजाक कर रहे थे। इस दौरान कपिल ने उदित नारायण के चेहरे पर कमेंट करते हुए कहा, 'आपकी जितनी प्यारी आवाज है, उतना ही मासूम आपका चेहरा भी है। आपके चेहरे को देखकर ऐसा लगता है कि आपने कभी किसी के पैसे नहीं मारे होंगे आज तक। ऐसा भी लगता है कि आपके पैसे हर कोई मार लेता है।' कपिल की ये बात सुनकर सभी हंस पड़े। वहीं कपिल का कमेंट सुनकर उदित नारायण तुरंत बोले, 'आपको तो स्ट्रगल करने की जरूरत नहीं है, सुना है कि एक-एक एपिसोड के 1-1 करोड़ लेते हो आप।'

उदित नारायण के जवाब पर कपिल की बोलती बंद

उदित नारायण के जवाब पर कपिल की बोलती बंद

उदित नारायण का ये शानदार जवाब सुनकर सभी बुरी तरह ठहाके लगाने लगे और कपिल शर्मा की बोलती बंद हो गई। जिसके बाद से ऐसी खबरें उड़ने लगीं कि कपिल शर्मा 1 एपिसोड के लिए 1 करोड़ की मोटी फीस चार्ज करते हैं। हालांकि ये बात उदित नारायण ने मजाक में बोली है या सच है, इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि शनिवार की शाम कपिल के शो में उदित नारायण ने पत्नी दीपा और बेटे आदित्य नारायण के साथ सुरो और कॉमेडी के जलवे बिखेरे।

और भी कई चीजें आएंगी सामने

इस दौरान शो में आदित्य नारायण भी अपने पैरेंट्स के बारे में काफी कुछ रिवील किया। उन्‍होंने उदित नारायण की लव लाइफ के बारे में भी दर्शकों को बताया। बता दें कि उदित नारायण की पत्नी दीपा एक एयर होस्टेस थीं। दीपा से शादी करने के लिए उदित को काफी पापड़ बेलने पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+