राज कुंद्रा ने खोले एक्स वाइफ के अफेयर की बात, शिल्पा ने लिखा- जब अच्छे आदमी को चोट लगती है तो....
पति के खुलासे के बाद शिल्पा ने लिखा-जब अच्छे आदमी को चोट लगती है तो....
मुंबई, जून 13। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों काफी खलबली मची है। पर्ल पुरी पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे तो वहीं करण मेहता पर उनकी पत्नी ने मारपीट और अफेर का आरोप लगाया। इन सबके बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के एक्स वाइफ को लेकर किए गए खुलासे के बाद एक नए विवाद ने जन्म ने लिया है।

राज कुंद्रा ने एक्स वाइफ को लेकर किए खुलासे
बीचे दिनों शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की एक्स वाइफ कविता न एक पुराने इंटरव्यू के आधार पर शिल्पा शेट्टी पर गंभीर आरोप लगाए। पत्नी पर लगे आरोपों का जवाब राज कुंद्रा दिया। राज कुंद्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी एक्स वाइफ कविता के अफेयर का खुलासा किया। राज ने कहा कि उनकी एक्स वाइफ कविता का उनकी बहन के पति के साथ अफेयर था।

शिल्पा का नाम खराब करने के लिए पैसे
राज कुंद्रा ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि कविता जानबूझकर शिल्पा शेट्टी का नाम खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि शिल्पा का नाम खराब करने के लिए पैसे दिए गए थे। राज के इन आरोपों और खुलासों के बाद शिल्पा शेट्टी से खुलकर तो कउच नहीं कहा, लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने बहुत कुछ कह दिया। इन आरोपों की वजह से शिल्पा ने अपनी मन की बाद इस स्टोरी के जरिए की है।

शिल्पा ने शेयर किया पेज
राज कुंद्रा के अपनी एक्स वाइफ को लेकर किए गए खुलासों के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर किताब की एक पेज शेयर की। जिस पेज को शिल्पा ने शेयर किया, उनपर लिखा है, 'जब एक अच्छे आदमी को चोट लगती है, तो उसके साथ जुड़े लोगों को भी इस दर्द का अहसास होता है। उस पेज पर लिखा है, अच्छाई अलग होने में नहीं बल्कि अच्छे काम में होती है। लेकिन जब अच्छाई असफल होती है तो उसस जुड़े हर शख्स को इसका दर्द होता है। शिल्पा इन विवादों से परेशानी महसूस कर रही है, लेकिन अब तक इस पर उन्होंने मीडिया के सामने आकर कुछ नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications