Indian Idol 12: फिर विवादों में इंडियन आइडल, नेहा कक्कड़ की बहन ने गाया ऐसा गाया कि लोगों ने कर दिया ट्रोल
Indian Idol 12: फिर विवादों में इंडियन आइडल, नेहा कक्कड़ की बहन ने गाया ऐसा गाया कि लोगों ने कर दिया ट्रोल
नई दिल्ली, जून 13। सिंगिंग शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन विवादों से घिरा हुआ है। कभी शो के जजों को लेकर तो कभी शो में आने वाले गेस्ट के बयानों को लेकर । कभी शो के कंटेस्टेंट्स के सिंगिंग स्टाइल को लेकर ये शो चर्चा में रहा है। अब ये सिंगिंग शो एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस बार लोगों के निशाने पर शो की जज नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ आ गई है। इंडियन आइडल 12 के एक एपिसोड में गेस्ट के तौर पर पहुंचीं सिंगर सोनू कक्कड़ ने ऐसा गाना गाया कि वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

ट्रोलर्स के निशाने पर आई सोनू कक्कड़
वीकेंड पर शो में गेस्ट क तौर पर नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ आई। इस एपिसोड इंडिया की फरमाइश में कंटस्टेंट्स को फैंस की फरमाइश पर गाना गाया। इस शो में कंटेस्टेंट सवाई भट्ट ने नुसरत फतेह अली खान का गाना गाया। इसके बाद शो में गेस्ट जज के तौर पर शामिल हुई सोनू कक्कड़ ने सवाई भट्ट के साथ गाने की इच्छा जताई, जिसके बाद उन्होंने नुसरत फतेह अली खान का गीत मेरे रश्क-ए-कमर गाना गाया। सोनू कक्कड़ ने जिस तरह से गाया उसे लेकर वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही है। दर्शकों ने न कवल सोनू कक्कड़ को निशाने पर लिया बल्कि शो क मेकर्स पर भी भड़क गए।
इस एपिसोड का प्रोमो बाहर आने के बाद से लोग सोनू कक्कड़ पर लोग भड़क गए। लोगों ने उन्हें घटिया सिंगर करार दिया तो वहीं शो के मेकर्स पर संगीत का अपमान करने का आरोप लगाया। उनपर गाने को खराब करने का आरोप लगाया है। उनके सिंगिंग स्टाइल को लेकर सवाल किया। आपको बता दें कि इससे पहले इस शो के लेकर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं। अमित कुमार ने शो के मेकर्स पर सवाल उठाते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनसे सभी प्रतियोगियों की तारीफ करने के लिए कहा गया, जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications