बॉलीवुड के हीमैन धर्मेद्र को आई जयललिता की याद
जयललिता ने सिर्फ एक हिंदी फिल्म में काम किया था और बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र थे उनके हीरो। निधन के बाद धर्मेद्र को याद आई जयललिता की।
मुंबई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री होने के साथ जयललिता 70 एमएम की स्क्रीन की क्वीन भी थी। 1950, 60 और 070 में उन्होंने बतौर अभिनेत्री सफल पारी खेली थी।

इकलौती हिंदी फिल्म में अम्मा
उनकी फिल्मी पारी में तमिल के अलावा कुछ अंग्रेजी फिल्में और एक हिंदी फिल्म भी शामिल थी। जयललिता ने अपनी इकलौती हिंदी फिल्म में उस समय बॉलीवुड के हीमैन धर्मेद्र के साथ काम किया था।
वर्ष 1968 में रिलीज हुई थी फिल्म
जयललिता के निधन के बाद धर्मेंद्र को उनकी याद आई है। वर्ष 1968 में रिलीज हुई फिल्म हिंदी फिल्म 'इज्जत' में जयललिता ने काम किया था। फिल्म में धर्मेंद्र डबल रोल में थे। जयललिता ने फिल्म में गांव की एक लड़की झुमकी का रोल प्ले किया था जो फिल्म में बलराज साहनी के बेटे होते हैं।
शोले की बसंती जैसा था अम्मा का रोल
धर्मेंद ने उन्हें याद करते हुए एक वेवसाइट को बताया कि जयललिता का रोल फिल्म में एक बातूनी और चंचल लड़की का था बिल्कुल वैसा जैसा शोले में हेमामालिनी का था। लेकिन अपना सीन शूट करने के बाद वह एकदम शांत रहती थीं। वह सेट पर सिर्फ अपने काम पर ध्यान देती थीं। धर्मेंद्र के मुताबिक वह काफी शांत और आकर्षक व्यक्तित्व वाली इंसान थीं।











Click it and Unblock the Notifications