बॉलीवुड की 'Ruk-Ruk' गर्ल तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फैंस को कहा-'धोखा ना खाएं'
Bollywood 'Ruk-Ruk'Tabu's Instagram account hacked: बॉलीवुड की 'रूक- रूक गर्ल' तब्बू की सोशल मीडिया पर उस वक्त एकदम से रूक गई, जिस वक्त तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया। इस बारे में जानकारी खुद एक्ट्रेस ने ही सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'हैक अलर्ट, मेरा अकाउंट हैक हो गया है,प्लीज मेरे अकाउंट से आई किसी भी लिंक पर क्लिक न करें'।

तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक
तब्बू को अपने अकाउंट के हैक होने की जानकारी तब मिली जब उनके अकाउंट पर कुछ प्रमोशनल वीडियो अपलोड हो गए थे। मालूम हो कि इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल, अभिनेत्री से नेत्री बनी उर्मिला मांतोडकर और मशहूर गायिका आशा भोंसले का भी सोशल अकाउंट हैक हो चुका है।

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित हैं तब्बू
गौरतलब है कि दो बार राष्ट्रीय और 6 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर चुकीं तब्बू आम तौर पर मीडिया से दूर रहती हैं। तब्बू हिंदी सिनेमा की बड़ी अदाकारा हैं, हालांकि उन्होंने अंग्रेजी, तेलगु, तमिल, मलयालम, मराठी और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

फरहा नाज भी अभिनेत्री थीं।
तब्बू का जन्म हैदराबाद, आंध्रप्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम जमाल हाशमी और मां का नाम रिजवाना है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम फरहा हैं और वे भी हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। तब्बू अविवाहित हैं। तब्बू की पढ़ाई सेंट ऐंस स्कूल, हैदराबाद से हुई थी। इसके बाद तब्बू ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से आगे की पढ़ाई की।

करियर
सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार साल 1080 में आई फिल्म 'बाजार' में वो दिखाई दी थीं लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म तेलगु में बनी 'कुली नं 1' थी। लेकिनउनकी पहली हिंदी फिल्म 'पहला पहला प्यार' है। इसके बाद आई फिल्म 'विजयपथ' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इसके बाद उनकी कई फिल्में आईं , जिसने कामयाबी का बड़ा इतिहास लिखा। इसमें 'माचिस', 'विरासत', 'हु तू तू', 'अस्तित्व', 'चांदनी बार', 'दे दे प्यार दे', 'दृश्यम', 'बीवी नंबर 1' , 'जीत' , 'हम साथ-साथ हैं' और हैदर प्रमुख हैं।












Click it and Unblock the Notifications