पारस छाबड़ा: रावण-दुर्योधन जैसे दमदार रोल के बाद भी मुझे नोटिस नहीं किया, रियलिटी शो से मिली पॉपुलैरिटी
मुंबई, जून 23: एक डेटिंग रियलिटी शो के साथ शोबिज में अपना सफर शुरू करने वाले पारस छाबड़ा के बाद आज काम की कोई कमी नहीं है, उनके एक के बाद एक लगातार म्यूजिक वीडियो सामने आ रहे हैं। वैसे तो पारस छाबड़ा टीवी इंडस्ट्री में काफी पहले से है, लेकिन उनको असली फेम रियलिटी शो बिग बॉस 13 के बाद मिला। पारस ने कई टीवी शो जैसे बडो बहू, आरंभ, कर्ण संगिनी, विघ्नहर्ता गणेश और अघोरी में भी एक्टिंग की है। हालांकि उनको लगता है कि एक एक्टर के तौर उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली, जितनी उनके रियलिटी शो के लिए मिली थी।

रियलिटी शो को बताया सबसे बेहतर
पारस छाबड़ा जिन्हें उनके फैंस रियलिटी स्टार बुलाते है। हाल ही में स्पॉटबॉय डॉट कॉम को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कई बातों का खुलासा किया है। साथ ही पारस ने इस बात को भी कबूल किया कि कैसे रियलिटी शो आपको बहुत प्यार और अटेंशन दिलाते हैं। उन्होंने बताया कि रियलिटी शो उन चीजों में से एक हैं, जिससे आपको बहुत लोकप्रियता मिलती है। लोग आपको प्यार करेंगे और उन चीजों को याद रखेंगे, जिन्हें आप भूल भी सकते हैं। पारस के मुताबिक रियलिटी शो उनके लिए कल्पना से बेहतर हैं, क्योंकि इससे रातों रात फेमस हो जाते हैं।

रावण, दुर्योधन जैसे रोल लोगों ने नोटिस तक नहीं किए
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब टीवी सीरियल की बात आती है। भले ही आप एक बहुत अच्छा शो और एक अद्भुत लिखित चरित्र करते हैं, लोग केवल तब तक आपसे जुड़ेंगे जब तक कि शो ऑन-एयर न हो जाए। पारस ने कहा कि मैंने टीवी शो में रावण, दुर्योधन जैसे मजबूत किरदार निभाए हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े खलनायक भी थे, लेकिन बहुत से लोगों को पता ही नहीं है।

मेरा टारगेट लाइफ में फेमस होना था
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बुरा लगता है कि उनकी एक्टिंग पर लोगों का ध्यान नहीं गया, जिसका जवाब देते हुए पारस ने कहा कि मुझे ऐसा बुरा नहीं लगता, लेकिन मुझे लगता है कि यह समय के बारे में है। रावण और दुर्योधन के रोल में लोगों ने मुझे पसंद नहीं किया। मेरा सिर्फ एक ही टारगेट लाइफ में फेमस होना था, जो मुझे फाइनली बिग बॉस-13 करके मिला, इसलिए मैं निराश नहीं हूं।












Click it and Unblock the Notifications