दिशा पटानी को अलग अंदाज में टाइगर ने किया बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर Video ने मचाया तहलका

मुंबई, जून 13: अपनी क्यूटनेस और बोल्डनेस के अलावा अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में कम समय में ऊंचा मुकाम पाने वाली यंग एक्ट्रेस दिशा पटानी आज यानी 13 जून को अपना 29वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। दिशा की एक स्माइल पर उनके लाखों फैंस फिदा हैं। अपनी खूबसूरती से दिशा आज एड से लेकर फिल्मों तक में छाई हुईं है। उनके फैंस से लेकर इंडस्ट्री के लोग उन्होंने सोशल मीडिया पर बर्थ डे विश कर रहे हैं। इन सब के बीच उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने दिशा के साथ एक डांस वीडियो शेयर करते हुए विश किया है।

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया डांसिंग वीडियो

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया डांसिंग वीडियो

सनडे को दिशा पटानी के जन्मदिन के मौके पर टाइगर श्रॉफ ने दोनों की डांसिंग वीडियो शेयर किया। ऐसा लग रहा है कि टाइगर और दिशा जन्मदिन पर साथ टाइम बिता रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें वो और दिशा पटानी एक डांस चैलेंज में हिस्सा लेते देखें जा सकते हैं। वीडियो में दिशा सफेद टॉप और रिप्ड जींस पहने नजर आ रही हैं, जबकि टाइगर ने पेस्टल रंग की टी-शर्ट और सफेद पैंट पहनी हुई हैं।

हैप्पी बर्थडे विलेन...

हैप्पी बर्थडे विलेन...

टाइगर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में हैप्पी बर्थडे विलेन दिशा पटानी लिखा। जिसके बाद दिशा ने कमेंट सेक्शन में इमोजीस बनाकर रिएक्शन दिया। वीडियो में टाइगर और दिशा जबरदस्त डांस मूव्य करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दोनों के फैंस भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 3.3 मिलियन लोगों ने देखा है। वहीं 7 हजार से ज्यादा कमेंट आए हैं।

टाइगर श्रॉफ की मां ने की शेयर की यह फोटो

टाइगर श्रॉफ की मां ने की शेयर की यह फोटो

इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने भी दिशा पाटनी को बर्थ डे विश किया था। आयशा ने दिशा की अपने साथ में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे दिशू, हर कोई आपको ग्लैमरस देखता है, लेकिन मैं इस तरफ को सबसे ज्यादा प्यार करती हूं !! आपको बता दें कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ एक-दूसरे की फैमिली से काफी नजदीक है। दिशा काफी टाइम टाइगर की मां आइशा श्रॉफ और बहन कृष्णा के साथ देखी जा चुकी हैं।

एक विलेन रिटर्न में दिखेंगी दिशा

एक विलेन रिटर्न में दिखेंगी दिशा

दिशा ने साल 2015 में वरुण तेज के साथ तेलुगु फिल्म लोफर से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2016 में एमएस धोनी के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने टाइगर के साथ बागी-2 में भी काम किया है। इसके अलावा पिछले साल उनका मलंग में देखा गया था। वहीं अब दिशा जल्द हीएक विलेन रिटर्न में दिखाई देंगी। फिल्म में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया भी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+