Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bollywood News: 2020 का आखिरी दिन भी फिल्म इंडस्ट्री के लिए रहा बुरा, एक्टर नरसिंह का निधन

Bollywood Hindi News: बॉलीवुड और तेलुगु इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी मनहूस था, जहां ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, यदा कृष्णा समेत कई बड़े स्टार्स की मौत हुई। साल का आखिरी दिन भी तेलुगु इंडस्ट्री के लिए बुरा ही साबित हुआ, जहां लोकप्रिय अभिनेता नरसिंह यादव ( Narsing Yadav) की मौत हो गई। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

किडनी में थी दिक्कत

किडनी में थी दिक्कत

जानकारी के मुताबिक नरसिंह यादव को किडनी से संबंधित बीमारी थी। उनका इलाज भी हैदराबाद में चल रहा था। पिछले हफ्ते उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। उनके परिजनों ने तुरंत उनको हैदराबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। एक हफ्ते तक डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। 31 दिसंबर को उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। वो अभी 57 साल के ही थे। परिजनों के मुताबिक इसी साल अप्रैल में ही उनकी किडनी संबंधित दिक्कतों का पता चला था।

ऐसा रहा फिल्मी करियर

ऐसा रहा फिल्मी करियर

नरसिंह यादव ने 40 वर्षों तक तेलुगु फिल्म उद्योग में काम किया। जिसमें शेषनाशम, मनी मनी, पोकिरी जैसी हिट फिल्में भी उन्होंने की। वैसे उनकी पहली फिल्म 1979 में हेमा हेमलू के साथ थी, जिसमें मुख्य किरदार अक्किनेनी नागेश्वर राव का था। वहीं उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म चिरंजीवी के साथ "कैदी नंबर 150" की थी, जो 2017 में रिलीज हुई। नरसिंह ने 300 से ज्यादा तेलुगु फिल्में की थीं, लेकिन वो मुख्य रूप से हास्य भूमिका के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से तेलुगु इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। उनके परिवार में पत्नी चित्रा और बेटा रूथविक हैं।

दिसंबर में यदा कृष्णा का हुआ था निधन

दिसंबर में यदा कृष्णा का हुआ था निधन

पिछले महीने तेलुगु इंडस्ट्री को एक और झटका लगा था, जब मशहूर अभिनेता यदा कृष्णा का 2 दिसंबर को निधन हो गया। यदा एक अभिनेता और निर्माता दोनों के रूप में विभिन्न फिल्मों का हिस्सा रहे। उन्हें आखिरी बार वीवीवी सत्यनारायण द्वारा निर्देशित 'संक्रांति अल्लुडु' में देखा गया था। 2 तारीख को अचानक से उन्हें हार्ट अटैक आया, बाद में इलाज के दौरान हैदराबाद स्थित एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 61 साल थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+