मुंबई में बारिश के बीच ताहिरा हुईं रोमांटिक, बताया इस मौसम में 'हॉट बॉय' आयुष्मान के साथ और क्या पसंद है

मुंबई, मई 18: बॉलीवुड में कम समय में अपनी ज्यादा पहचान बनाने वाले मल्टीटेलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना की आज लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है। आयुष्मान ही नहीं उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप के भी लोग जबरदस्त फैन हैं। आयुष्मान ही वाइफ ताहिरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी तस्वीरों के अलावा परिवार के साथ बिताए पलों को भी अपने फैंस के साथ फोटोज के जरिए शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने आयुष्मान खुराना की एक शर्टलेस फोटो अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा की, जिसको देखकर सेलेब्स और फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

ताहिरा कश्यप हुई रोमांटिक!

ताहिरा कश्यप हुई रोमांटिक!

मुंबई में बारिश का दौर जारी है। भारी तूफान के साथ मायानगरी मुंबई पानी-पानी हो रही है। पिछले दो दिनों से यहां बारिश और तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच एक्टर आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप रोमांटिक मूड में नजर आईं हैं। उन्होंने अपने इंस्टा पर आयुष्मान की शर्टलेस फोटो के साथ जबरदस्त कैप्शन लिखा है। ताहिरा ने कैप्शन में अपने पसंदीदा चीजों की एक लिस्ट भी बताई है।

...लैम्प, बारिश और यह हॉट लड़का

...लैम्प, बारिश और यह हॉट लड़का

ताहिरा कश्यप ने आयुष्मान खुराना की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें आयुष्मान टेबल पर कुछ तल्लीनता से पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए ताहिरा ने एक अपनी पसंदीदा चीजों की लिस्ट के बारे में बताते हुए लिखा कि वो सब चीजें जिन्हें मैं पसंद करती हूं। चाय, किताब, स्टडी टेबल, लैम्प, बारिश और यह हॉट लड़का। तस्वीर में आप देख सकते है कि आष्युमान शर्टलेस है और पीछे बारिश हो रही हैं। इस तस्वीर ने न सिर्फ फैन्स बल्कि बाकी सेलेब्रिटीज का भी ध्यान खींचा। म्यूजिक डायरेक्टर रोचक कोहली ने रोते हुए इमोजी के साथ, "मेरे भाई के कपड़े कहां गए बहन, कमेंट किया है।

सबसे पसंदीदा कपल आयुष्मान-ताहिरा

सबसे पसंदीदा कपल आयुष्मान-ताहिरा

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें और प्यारे भरे पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई बार उन्होंने अपनी लव स्टोरी और अपने रिश्ते में आने वाली परेशानियों का भी खुलासा किया है कि वे इससे कैसे बाहर निकले।

परिवार के साथ वक्त बिता रहे आयुष्मान

परिवार के साथ वक्त बिता रहे आयुष्मान

मुंबई में जारी कोरोना की दूसरी लहर के बाद वायरस पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं बॉलीवुड में भी एक्टर इस संक्रमण की चपेट में आ चुके है। ऐसे में वक्त में आयुष्मान इन दिनों परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। उनके पास डॉक्टर जी, अनेक और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसे कई प्रोजेक्ट हैं। बता दें कि हाल ही में आयुष्मान ने पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ मिलकर महाराष्ट्र सीएम फंड में कोरोना के लिए पैसे दान किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+