KRK से विवाद के बीच सलमान पर क्यों भड़कीं सोफिया हयात, कहा- 'एक ही घिसी पिटी स्टोरी से...'
मुंबई, जून 08: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'राधे' रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले मूवी के रिव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स शेयर किए जा रहे थे। फिर कमाल आर खान के बुरे रिव्यू देने के बाद सलमान खान से विवाद भी चर्चाओं में रहा। अब एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं सोफिया हयात ने सलमान खान को उनकी फिल्म के लिए खूब खरी-खरी सुनाई हैं। सोफिया हयात ने फिल्म 'राधे' को लेकर सोशल मीडिया पर खूब लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

जमकर की सलमान खान की बुराई
13 मई ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। विवाद ना किसी फिल्म में आपत्तिजनक कंटेट पर है और ना किसी तरह की कोई टिप्पणी, लेकिन फिर भी सलमान खान की फिल्म को लेकर रोज कुछ ना कुछ हो रहा है। अब मॉडल सोफिया हयात ने फिल्म राधे को लेकर सलमान खान पर निशाना साधते हुए फिल्म की जमकर बुराई की है। सोफिया ने साफ कहा कि सलमान खान के फिल्मों की स्टाइल एक जैसी है, जिसको लेकर अब दर्शक भी पूरी तरह ऊब चुके हैं।

सोफिया ने निकाली अपनी भड़ास
सोफिया हयात ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटो शेयर करते हुए 'सलमान खान पर अपनी जमकर भड़ास निकाली है। अपने लंबे चौड़े पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सलमान खान जब भी कोई फिल्म रिलीज करते हैं तो वही ट्रिक्स अपनाते हैं। वो ईद पर रिलीज करता हैं, धार्मिक उत्सव को एक प्रमोशन दिन के रूप में यूज करते हुए, एक आध्यात्मिक दिन से प्रॉफिट कमाते हैं। इसके साथ ही सोफिया ने कहा कि वही घिसी पिटी स्टोरी लाइन साथ ही कैमरा पर उनके भद्दे लुक और वो ही हर घिसी-पिटी कहानी की तरह लड़की लड़के से मिलती हैं।

सलमान की उम्र पर सोफिया का सवाल
इस के साथ ही सोफिया ने सलमान से सवाल करते हुए पूछा कि हमेशा एक छोटी उम्र की मॉडल को कास्ट करते हो, क्या यह समय नहीं है जब आप अपने अपोजिट अपनी उम्र की एक्ट्रेस को कास्ट करो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि घिसी-पिटी लाइंस से अब उनके फैंस भी तंग आ गए हैं। उनकी कहानियां दिमाग को सुन्न कर रही हैं, यहां तक कि राधे का ट्रेलर देखकर मुझे ऐसा लगा कि मैं इसे पूरा नहीं देख पाऊंगी।

रणदीप हुड्डा के लिए जताया अफसोस
इसके अलावा सोफिया ने आगे लिखते हुए बताया कि रणदीप हुड्डा को देखना दर्दनाक था। वह एक अच्छे एक्टर हैं और इस तरह के उनकी भूमिका एक खराब किरदार के लिए बेकार चली गई। क्या उन्होंने यह भूमिका इसलिए ली क्योंकि उन्हें सलमान के साथ काम करने का मौका मिला, क्योंकि इससे उन्हें विश्वसनीयता मिली? फिल्म इंडस्ट्री के साथ यही परेशानी है। प्रतिष्ठा के लिए किरदार लिए जाते हैं। सोचिए अगर रणदीप ने कहा, 'कैरेक्टर बुरी तरह से लिखा गया है, और बहुत घिसा-पिटा है। वो शायद बॉलीवुड से आउट हो गए होते।

बिग बॉस फाइनल को लेकर कही ये बात
इसके साथ ही अपने पोस्ट के आखिर में सोफिया ने कहा कि मैंने खुद सलमान के बगल में बिग बॉस फाइनल में मंच पर नहीं आने का फैसला किया क्योंकि मेरी नैतिकता और सच्चाई मेरे अहंकार से ज्यादा मजबूत है। हम स्वर्ण युग में प्रवेश कर चुके हैं और मानवता हर तरह से विकसित हुई है। भारत के लोग मूर्ख नहीं हैं, वे बुद्धिमान हैं और हर दिन विकसित हो रहे हैं। शायद सलमान को यह बात समझने की कोशिश करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications