'मेरे शब्दों से भी ज्यादा मैं तुम्हें प्यार करतीं हूं...' शादी की 6th एनिवर्सरी पर मीरा का रोमांटिक अंदाज
मुंबई, जुलाई 08: बॉलीवुड के 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में होती हैं। फैंस भी इस प्यारी सी जोड़ी को देखना बहुत पसंद करते हैं। हालांकि मीरा राजूपत का फिल्मी दुनिया के कोई नाता नहीं हैं, लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर फैन फोलोइंग जबरदस्त हैं। मीरा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शाहिद और मीरा के बीच बहुत प्यार है, जिसका अंदाजा उनकी इंस्टा पोस्ट से लगाया जा सकता हैं। ऐसे में बुधवार (7 जुलाई ) को उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह पर शाहिद के साथ की बहुत ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

खूबसूरत रिश्ते के 6 साल पूरे
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने 7 जुलाई 2015 में सात फेरे लिए थे। दोनों की अरेंज मैरिज हैं। बुधवार को उन्होंने अपने खूबसूरत रिश्ते के छह साल पूरे किए। इस मौके पर मीरा ने पति शाहिद के साथ एक सुपर क्यूट तस्वीर पोस्ट की। फोटो के साथ मीरा ने बहुत ही प्यारा सा मैसेज भी लिखा हैं। मीरा की ओर से शेयर की गई फोटो में आप देख सकते हैं कि मीरा ने शाहिद गले लगाया हुआ हैं, जो शाहिद के लिए उनके प्यार के अहसास को बयां कर रहा हैं। वहीं शाहिद भी किस करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो बहुत ही प्यारी है और उससे ज्यादा उनका प्यार भरा मैसेज भी हैं, जो उन्होंने अपने पति के लिए लिखा हैं।

मीरा ने किया अपने प्यार का इजहार
फोटो के कैप्शन में मीरा ने शाहिद के लिए अपने प्यार का इजहार किया है और इस खास मौके पर उन्हें विश किया है। उन्होंने लिखा कि आपको बहुत प्यार करती हूं...जिसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। हैप्पी 6, माय लव माय लाइफ। वहीं अब मीरा की शाहिद के साथ यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उनके फैंस भी उनको मैरिज एनिवर्सरी विश करते दिखाई दे रहे हैं। अब तक 5 लाख 22 हजार के ज्यादा लोगों ने फोटो को लाइक किया है। वहीं खबर लिखने तक 1670 कमेंट भी आ चुके हैं।

दो बच्चों के पेरेंट्स है मीरा-शाहिद
फैंस के अलावा उनके दोस्तों ने भी कमेंट किया है। अनीता श्रॉफ अदजानिया, कनिका कपूर और सोफी चौधरी ने शेयर की गई फोटो पर रिएक्शन देते हुए सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि मीरा और शाहिद इस 6 साल के खूबसूरत सफर में दो प्यारे बच्चों के माता-पिता बनें हैं। उनकी बेटी मिशा कपूर 2016 में उनकी जिंदगी में आई, जबकि उनके बेटे जैन कपूर का जन्म 2018 में हुआ था।

मीरा और शाहिद की उम्र में 12 साल का फासला
शाहिद और मीरा ने दिल्ली में अपने परिवारों की मौजूदगी में अरेंज मैरिज की थी। हालांकि बाद में मुंबई में उनके बी-टाउन मेहमानों के लिए एक रिसेप्शन रखा गया था। शाहिद कपूर फिल्म इंडस्ट्री के उन रेर एक्टर्स में से एक है, जिन्होंने एक ऐसी लड़की के साथ अरेंज मैरिज की, जो फिल्मी दुनिया से पूरी तरह से बाहरी है। बता दें कि दोनों की शादी के बाद उम्र का बड़ा भी चर्चा में आया था। मीरा और शाहिद की उम्र में 12 साल का फासला हैं।












Click it and Unblock the Notifications