क्या दूसरी बार मां बनने जा रही हैं सपना चौधरी? इस बार खुद बताई सच्चाई

नई दिल्ली, 28 जून: किसी जमाने में स्थानीय शोज में परफॉर्मेंस करने वाली सपना चौधरी अब बॉलीवुड में छाई हुई हैं। जल्द ही वो फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' में नजर आएंगी। जिसकी शूटिंग मुंबई में जारी है। इस फिल्म में उनके साथ आपको रवि किशन, स्नेहा उल्लाल, ईशा कोपिकर और अली असगर नजर आएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ीं। जिस पर अब सपना की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Recommended Video

    Sapna Chaudhary ने अपनी दूसरी बार Pregnancy की खबरों को बताया अफवाह | वनइंडिया हिंदी
    5 साल तक प्लानिंग नहीं

    5 साल तक प्लानिंग नहीं

    न्यूज चैनल आजतक से बात करते हुए सपना ने कहा कि उनको ये बात अच्छे से पता है कि उनके फैन्स उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। इसके अलावा वो चाहती हैं कि फैन्स को उनसे जुड़ी हर बात पता रहे, लेकिन जो प्रेंग्नेसी वाली बात है वो गलत है। किसी ने ये अफवाह फैलाई है। मौजूदा वक्त में वो अपना पूरा फोकस काम पर कर रही हैं, जिस वजह से 5 साल तक दूसरे बच्चे की प्लानिंग नहीं है। आगे उन्होंने मजाक में कहा कि अगर वो दूसरे बच्चे की प्लानिंग करेंगी तो सबसे पहले मीडिया वालों को बता देंगी, ताकि उनको कयास ना लगाने पड़े।

    फिल्म के बारे में कही ये बात

    फिल्म के बारे में कही ये बात

    फिल्म के बारे में बात करते हुए सपना ने कहा कि 'लव यू लोकतंत्र' एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे नेता मासूम जनता को धोखा देकर भ्रष्टाचार करते हैं। वो इस फिल्म में एक आइटम नंबर कर रही हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि पुराने गानों की तरह उनके इस आइटम नंबर को लोगों का खूब प्यार मिलेगा। इस फिल्म के साथ ही वो कई सारे फोटोशूट भी करवा रही हैं। जिसकी कुछ झलक बीते दिनों देखने को मिली थी।

    शादी की बात भी छिपाई

    शादी की बात भी छिपाई

    वैसे सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखती हैं। उन्होंने हरियाणवी सिंगर वीर साहू से शादी कर ली और किसी को पता भी नहीं चला। पिछले साल अक्टूबर में कहीं से ये बात लीक हुई कि वीर उनके पति हैं, तब जाकर दोनों ने ये बात कबूल की। इसके अलावा शादी से पहले उनके प्रेग्नेंट होने की खबर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हालांकि बाद में उनके पति वीर ने खुद बताया कि उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। सपना के मुताबिक उनके परिवार के किसी सदस्य का निधन हो गया था, जिस वजह से ये शादी धूमधाम से नहीं हो पाई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+