दिशा-राहुल की शादी में राखी ने किया सबसे बड़ा धमाका, दुल्हन के लिए लेकर पहुंचीं लाखों का डायमंड नेकलेस
मुंबई, 19 जुलाई: 16 जुलाई को सिंगर और बिग बॉस सीजन 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने दिशा परमार के साथ सात फेरे लिए। दोनों अब हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। इस बीच सोशल मीडिया पर राहुल और दिशा की वैडिंग प्रोग्राम की तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। इस शादी में बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी शरीक हुईं, जिसके बाद अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी ओर से न्यू कपल को दिए तोहफे का खुलासा किया है।

दिशा को दिया राखी ने महंगा तोहफा
दरअसल, एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपनी बिग बॉस की टीम के साथ राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी के रिसेप्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान विकास गुप्ता, एजाज खान सहित अपने को- कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती की। राखी ने रिसेप्शन में शामिल होने से पहले अपने इंस्टाग्राम पर न्यू कपल को दिए जाने वाले गिफ्ट का खुलासा किया। राखी ने एक वीडियो में दिशा के लिए खरीदा हुआ डायमंड नेकलेस और ईयररिंग सेट दिखाया।

राखी ने दिया दिशा को डायमंड सेट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में राखी सावंत गुलाबी और नीले रंग के लहंगे के साथ गोल्ड ज्वैलरी में नजर आ रही हैं। फिर इसके बाद उन्होंने कैमरे को डायमंड सेट दिखाया। वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने लिखा 'राहुल को फाइनली दिशा मिल गई, शादी में दिशा के लिए सरप्राइज गिफ्ट था। मुझे आशा है कि दिशा को भी उतना ही पसंद आया होगा'। बता दें कि राखी और राहुल बिग बॉस 14 के पांच फाइनलिस्ट में शामिल थे।

बिग बॉस स्टार्स की लगी महफिल
आपको बता दें कि राहुल और दिशा की 16 जुलाई को बड़ी धूमधाम से मुंबई में शादी हुई। वहीं शादी के बाद मुंबई के ग्रैंड हयात में एक पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन रखा गया। इस पार्टी में बिग बॉस स्टार्स का जमावड़ा देखने को मिला। पार्टी में अली गोनी, जैस्मीन, एजाज खान, पवित्र पुनिया, अर्जुन बिजलानी, अनुष्का सेन, विकास गुप्ता सहित टीवी के स्टार्स नजर आएं।












Click it and Unblock the Notifications