Video: कॉफी लेने आई राखी ने ड्राइवर को डांटा, कहा- यह बोलता है इसको कोरोना नहीं होगा...
मुंबई: अपनी बयानबाजी और ड्रामे से हर वक्त सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत एक बार फिर मीडिया के सामने आई हैं, लेकिन इस बार उनकी चिंता कोरोना को लेकर इस कदर थी कि वो लोगों को जमकर कोसने लगी। इतनी ही नहीं बढ़ते कोरोना के मामलों पर राखी ने जनता पर खूब अपनी भड़ास निकाली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राखी सावंत की इस वीडियो को वूपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो मुंबई के एक कॉफी हाउस में कॉफी लेने गई थी।
ड्राइवर पर निकाला राखी ने गुस्सा
वूपला की ओर से शेयर की गई वीडियो में राखी सावंत अपने ड्राइवर पर गुस्सा निकालती नजर आ रही हैं। राखी को ये कहते सुना जा सकता है कि मेरा ड्राइवर पागल है, बोलता है कि उसको कोरोना नहीं होगा। कोरोना इसका रिश्ते में साला लगता है। वहीं वूपला की शेयर की गई वीडियो में राखी बताता हैं कि घर में कॉफी तो बना सकते हैं पर तीन दिन से घर में बैठकर दिमाग खराब हो रहा है। पागलपंती का दौरा पड़ रहा हैं।

लोग वहीं के वहीं, बस दुकानें बंद
इसके साथ ही राखी ने बढ़ते कोरोना के मामलों में बोलते हुए कहा कि सभी दुकानें बंद होने के बावजूद लोग खुलेआम घूम रहे हैं। राखी ने बताया कि सब चीजें इधर की इधर ही हैं। लोग बाहर वैसे के वैसे ही हैं। सब कुछ चल रहा है। सिर्फ दुकानें ही बंद है। मुझे नहीं पता क्या कहा जाना चाहिए? मुझे बस यही समझ में नहीं आ रही हैं।
Recommended Video

जब फैन पर भड़की राखी सावंत
इससे पहले भी राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो बिना मास्क पहने एक फैन के आने पर वो भड़क गई थी, इस दौरान राखी ने कहा कि तुम लोगों की वजह से मुंबई बंद हो गया है दरअसल, वो शख्स राखी के साथ सेल्फी लेने आया था, लेकिन उसने मास्क नहीं पहना। जिस पर राखी सावंत काफी गुस्सा हो गई थी।

बॉलीवुड पर कोरोना का साया
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के साथ मुंबई में भी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड पर भी कोरोना का साया छा चुका है। बॉलीवुड के कई दिक्कत कलाकार इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिसमें अक्षय कुमार और गोविंदा भी शामिल हैं। इसके अलावा कई स्टार जैसे विक्की कौशल सहित कई एक्ट्रेस हैं।












Click it and Unblock the Notifications