प्रियंका चोपड़ा और निक की बॉडी पर एक जैसा टैटू, अब देशी गर्ल ने खुद खोला उसका राज
Priyanka Chopra Tattoo: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी के दो साल पूरे कर लिए हैं। प्रियंका कई प्रोजेक्ट्स पर काम तो कर ही रहीं, साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। आए दिन पति निक के साथ उनके रोमांटिक फोटोज इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाते हैं। हाल ही में प्रियंका ने बोल्ड फोटोशूट करवाया था, जिसमें उनके कान के पास एक टैटू नजर आया। इसी तरह का टैटू निक ने भी बनवा रखा। अब बॉलीवुड की देशी गर्ल ने खुद इस टैटू के राज से पर्दा उठाया है।

बॉक्स जैसा है टैटू
सगाई की पहली एनिवर्सरी पर प्रियंका और निक की बॉडी पर एक जैसे टैटू दिखे थे। प्रियंका ने कान के पीछे चौकोर बॉक्स वाला टैटू बनवाया है, जबकि निक की बांह पर ऐसा ही डिजाइन है। हाल ही में जब प्रियंका ने एक बोल्ड फोटोशूट करवाया तो वो टैटू नजर भी आया। अब प्रियंका ने एक इंटरव्यू में टैटू को बनवाने की वजह को बताया है।

एक साल के साथ की निशानी
इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि जब हम दोनों ने सगाई की, तो निक ने मुझे अपने बॉक्स शेप के टैटू चेक करने को कहा था। इसके बाद सगाई की पहली एनिवर्सरी पर हम दोनों की बॉडी पर सेम टैटू थे। ये टैटू उनके एक साल के साथ के सेलिब्रेशन की निशानी है। अभी प्रियंका की गर्दन पर और निक की बांह पर बॉक्स वाला टैटू है।

जोधपुर में की थी शादी
आपको बता दें कि निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। पहले उनकी शादी हिंदी रीति-रिवाज के हिसाब से हुई। फिर उन्होंने ईसाई धर्म के मुताबिक शादी की। दोनों की लव स्टोरी भी काफी ज्यादा दिलचस्प है। प्रियंका के मुताबिक दो महीने की डेटिंग के बाद निक ने उन्हें प्रपोज किया। वो भी निक को काफी ज्यादा पसंद करती थीं, जिस वजह से तुरंत उन्होंने हां बोल दिया। प्रियंका निक से बड़ी हैं और दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है।

मैग्नीज के लिए करवाया खास फोटोशूट
प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल मैगजीन के कवर पेज की फोटो के लिए नए अवतार में दिखी हैं। मैगजीन ELLE यूके के मार्च एडिशन के लिए उन्होंने मोनोक्रोम फोटोशूट की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिसमें वो बोल्ड आउटफिट में नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications