मलाइका अरोड़ा को बेटा नहीं, इस खास वजह से चाहिए सिर्फ बेटी, अधूरी ख्वाहिश का किया खुलासा
मुंबई, मई 08: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने हॉट अंदाज और फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा उनका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन भी काफी चर्चाओं में हैं। वहीं उनकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर जमकर वायरल होती हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद वो काफी वक्त से अर्जुन कपूर के साथ है और कई मौकों पर वो एक साथ बाहों में बाहें डालकर स्पॉट भी हुए हैं, लेकिन इस बार मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक ऐसी इच्छा के बारे में खुलकर बात की है, जिसकी उनको ख्वाहिश हैं।

सुपर डांसर चैप्टर 4 में किया खुलासा
दरअसल, मलाइका अरोड़ा इन दिनों शिल्पा शेट्टी की जगह सुपर डांसर चैप्टर 4 का कुछ दिनों के लिए हिस्सा बनी हैं। शो के हाल ही के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट फ्लोरिना गोगोइ की परफॉर्मेंस देखकर मलाइका इतनी खुश थी कि उन्होंने फ्लोरिना को अपनी बाहों में भर लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक अधूरी इच्छा के बारे में भी शो में बताया। सुपर डांसर के शो में मलाइका अरोड़ा ने खुलासा किया कि वह हमेशा एक बेटी चाहती थीं।

इस वजह से हैं बेटी की चाहत
इसके साथ ही उन्होंने शो में फ्लोरिना गोगोइ से कहा कि कि "मैं तुम्हें घर ले जा सकती हूं? मेरे घर पर एक बेटा है ... लंबे समय से, मैं कह रही हूं, काश मेरी बेटी होती। मेरी इच्छा है कि मेरी एक बेटी हो...मेरे पास ऐसे सुंदर जूते और कपड़े हैं, और उन्हें पहनने के लिए कोई नहीं है! इतना कहते हुए मलाइका ने फ्लोरिना को अपनी बाहों में भर लिया और किस भी किया।

दमन में चल रही शो की शूटिंग
डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसरः चैप्टर 4' की शूटिंग दमन में चल रही है। मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की जगह शो में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी और उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया था। ऐसे में उनको अपने परिवार की देखरेख के लिए वो फिलहाल वो शो का हिस्सा नहीं है। जब शो की शूटिंग मुंबई में शुरू होगी, तब शिल्पा उसे जॉइन कर लेंगी। खबरों की मानें तो शो में जल्द कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस भी नजर आ सकते हैं।

मलाइका के एक 18 साल बेटा अरहान
बता दें कि मलाइका अरोड़ा के एक 18 साल बेटा अरहान है। अरबाज खान से तलाक लेने के बाद वो एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। यहां तक की काफी वक्त से दोनों की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर तैर रहा है। वो मीडिया के सामने कैमरे पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि कैसे अरहान ने उनके और अरबाज के अलग होने की खबर मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications