'डायरेक्टर ने क्लीवेज और थाई दिखाने को कहा..' कास्टिंग काउच पर 'आश्रम' एक्ट्रेस प्रीति सूद का खुलासा

मुंबई, जुलाई 01: बॉलीवुड इंडस्ट्री बाहर से जितनी हसीन और चकाचौंध वाली है, उसके अंदर उतने ही स्याह सच छिपे हुए हैं। बॉलीवुड की इस फिल्मी दुनिया की हकीकत से कोई ना कोई पर्दा उठता रहता है। अक्सर एक्ट्रेस इस बात का खुलासा करती हैं कि उनको एक फिल्म में रोल देने के नाम पर किन-किन चीजों से गुजरना पड़ता है। ऐसा ही अब एक नया खुलासा एक्ट्रेस प्रीति सूद ने किया है, जिन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में अपने बुरे अनुभव के बारे में खुलकर बात की।

Recommended Video

    'डायरेक्टर ने क्लीवेज और थाई दिखाने को कहा..' कास्टिंग काउच पर 'आश्रम' एक्ट्रेस प्रीति सूद का खुलासा
    कास्टिंग काउच पर प्रीति सूद का खुलासा

    कास्टिंग काउच पर प्रीति सूद का खुलासा

    बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए एक्ट्रेस को किस-किस दौर से गुजरना पड़ता है अक्सर इससे पर्दा उठता रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस ने जिन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया है। हाल ही में एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'आश्रम' में देखी गईं एक्ट्रेस प्रीति सूद ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ETimes को दिए अपने इंटरव्यू में उन बातों के बारे में बताया जिससे उनको गुजरना पड़ा था।

    क्लीवेज और थाई दिखाने की कही बात

    क्लीवेज और थाई दिखाने की कही बात

    एक्टर बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' में सनोबर का किरदार निभाने वाली प्रीति सूद ने इंटरव्यू में इंडस्ट्री में अपने बुरे तजुर्बे को बारे में बात करते हुए बताया कि ऑडिशन के दौरान उनकों कई चीजों का सामना करना पड़ा था। यहां तक की जब उन्होंने कास्टिंग काउच की घटना के बारे में बताते हुए कहा कि जब वो फिल्म के एक डायरेक्टर से मिलने गई थी तो उनसे क्लीवेज और थाई दिखाने के लिए कहा था।

    फिल्म डायरेक्टर ने की यह डिमांड

    फिल्म डायरेक्टर ने की यह डिमांड

    उन्होंने उस पूरी घटना के बारे में बताते हुए कहा कि जब वह एक फिल्म के सिलसिले में फिल्म डायरेक्टर से मिलने गईं तो उन्हें एक्सपोजिव होने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि जब वो पहली बार फिल्म मेकर से मिलने पहुंची तो गई उन्होंने बहुत ही साधारण सी ड्रेस पहनी हुई थीं, क्योंकि उनसे पहले से किसी ने ऐसे कपड़े पहनने को बोला था, घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं अंदर गई तो फिल्ममेकर की बात ने मुझे हैरान कर दिया। फिल्म मेकर ने उन्हें क्लिवेज और थाई दिखाने वाली ड्रेस पहनने के लिए कहा, जिसके बाद मैं हैरान होकर वहां से निकल गई।

    ऑडिशन में भी बहुत कुछ झेला

    ऑडिशन में भी बहुत कुछ झेला

    इसके अलावा उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि ऑडिशन के दौरान उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ता था। अपनी बुरे अनुभव के बारे में बात करते हुए सूद ने कहा कि मुझे कई बातें सुननी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि कोई उनसे कहता था कि वो इस रोल के लिए नहीं बनी हैं, जबकि कोई कहता था कि मैं इसके लिए बहुत छोटी/बूढ़ी हूं। कई जगह तो फिल्म के अंदर से आखिरी मिनट पर उनको निकाल दिया गया, जिसके पीछे का कारण उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मैं लीड एक्ट्रेस से ज्यादा सुंदर थी।

    'आश्रम' के बाद होने लगी एक्टिंग की तारीफ

    'आश्रम' के बाद होने लगी एक्टिंग की तारीफ

    अपने इंटरव्यू में प्रीति सूद ने हालांकि इस बारे में भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में बुरे लोगों के अलावा अच्छे लोग भी हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस जगह कुछ अच्छे लोगों से भी मिली हूं, जिन्होंने मेरी बहुत हेल्प की। मैं अपने फिल्मी सफर को आगे बढ़ा रही हूं और बुरे लोगों को छोड़कर अच्छे लोगों के साथ अपना करियर जारी रख रही हूं। आपको बता दें कि प्रीति कई फिल्मों में नजर आ चुकी है, हालांकि उनको इतना नोटिस नहीं किया गया, लेकिन 'आश्रम' के बाद उनकी एक्टिंग की तारीफ की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+