बिकिनी पर ट्रोल करने वालों को तापसी का जवाब, कहा- ऐसा तब नहीं होता जब आप लोग...
मुंबई: अपनी बेबाक राय और एक्टिंग से अलग पहचाने बनाने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक बार फिर ट्रोलर्स को अपने निशाने पर लिया है। वैसे ट्रोलर्स की बोलती बंद करना तापसी के लिए नया काम नहीं है। अब तापसी ने बिकनी पहनने के लिए महिलाओं को ट्रोल करने वालों को खरी-खरी सुनाई है। एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा तब नहीं होता जब आदमी अपनी आधी-अधूरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। तापसी ने कहा कि यह खराब मानसिकता महिलाओं के खिलाफ अपराधों को प्रोत्साहित करता है।
Recommended Video

सिर्फ महिलाओं के साथ क्यों?
तापसी से जब पूछा गया कि अक्सर महिलाएं ऑनलाइन एब्यूजिंग का शिकार होती है, जब वे स्विमिंग सूट में अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं, जिस पर तापसी ने बताया कि मैंने देखा है कि जब भी कोई फीमेल अपनी बिकनी में तस्वीरें शेयर करती है तो उनके साथ सोशल मीडिया पर दुर्व्यवहार किया जाता है, लेकिन पुरुषों के साथ ऐसा नहीं होता, चाहे वो जिम या समुद्र बीच से अपनी फोटो शेयर करें।

बिकिनी पहनने पर किया था ट्रोल
एक्ट्रेस तापसी पन्नू को भी बिकिनी पहनने पर ट्रोल किया गया था। तापसी ने वरुण धवन के साथ जुड़वा-2 में काम किया था, जिसमें उन्होंने बीच पर बिकिनी में शॉट दिया था। जिसके बाद कुछ ट्रोलर्स ने तापसी को बिकिनी पहने पर ट्रोल किया था। ट्रोलर्स ने बिकिनी पहनने पर उनके भाई के बारे बोला था, जिसका जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे कोई भाई नहीं है, अगर होता तो जरूर उससे पूछकर बताती।

मिताली राज की बायोपिक में आएंगीं नजर
हाल ही में तापसी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली मूवी 'शाबाश मिठू' के सेट से एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने हाथ में बैट थाम रखा है। बता दें कि ये फिल्म भारतीय महिला खिलाड़ी मिताली राज की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म को लेकर तापसी बहुत मेहनत कर रहीं हैं। इसके अलावा तापसी 'लूप लपेटा', 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट' और 'दोबारा' में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications