69 की उम्र में एक्ट्रेस ने करवाया 'सेक्सी' फोटोशूट, भद्दे कमेंट के साथ यूजर्स ने किया ट्रोल

Bollywood Hindi News: बिग बॉस मलयालम की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस रजनी चांडी इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक 'सेक्सी' फोटोशूट करवाया था, जिसकी कुछ लोगों ने तारीफ की, जबकि कई सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने भद्दे कमेंट करके उनको ट्रोल किया। इसके बाद भी रजनी चांडी पीछे नहीं हटीं, उन्होंने भी खुलकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। साथ ही अपने फोटोग्राफर अथिरा जॉय के काम की भी सराहना की।

Recommended Video

    Rajini Chandy ने 69 साल की उम्र में कराया 'बोल्ड' Photoshoot, तो हुईं Trolled | वनइंडिया हिंदी
    फोटो डालकर कही ये बात

    फोटो डालकर कही ये बात

    एक्ट्रेस रजनी की उम्र करीब 69 साल है। आमतौर पर वो साड़ी में ही दिखती हैं। एक हफ्ते पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वो जींस, टॉप और डेनिम की जैकेट में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने शूट के दूसरे सेशन की फोटो डाली, जिसमें उन्होंने डेनिम की ड्रेस पहनी हुई थी, जिसकी लंबाई घूटने से ऊपर थी। वहीं तीसरे शूट में वो ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। फोटो शेयर करते हुए रजनी ने लिखा कि मेरा नया मेकओवर, उम्मीद है आप लोग समर्थन करेंगे। उन्होंने बताया कि ये फोटोशूट फोटोग्राफर अथिरा जॉय ने किया है।

    क्या कह रहे ट्रोलर्स?

    क्या कह रहे ट्रोलर्स?

    रजनी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। उनके कई फैन्स ने जमकर तारीफ भी की। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक वर्ग ऐसा था जो उनको ट्रोल कर रहा है। एक यूजर ने सारी हदों को पार करते हुए रजनी से ये तक कह दिया कि तुम अभी मरी नहीं? इसके अलावा दूसरे ट्रोलर ने कहा कि एक पुराने ऑटो रिक्शे को भले ही दोबारा पेंट कर दो, लेकिन वो रहेगा ऑटो रिक्शा ही रहेगा। हालांकि रजनी ट्रोलर्स के आगे झुकी नहीं, उन्होंने भी इस मामले में खुलकर जवाब दिया है।

    फोटोग्राफर ने दिया था ऑफर

    फोटोग्राफर ने दिया था ऑफर

    बीबीसी से बात करते हुए रजनी ने कहा कि अथिरा जॉय ने उन्हें फोटोशूट का ऑफर दिया था। उन्होंने उसी वक्त उनसे पूछ लिया था कि क्या उन्हें वेस्टर्न कपड़े पहनने में दिक्कत तो नहीं होगी। जिस पर रजनी ने कहा कि नहीं, मैं बचपन में वेस्टर्न ही पहनती थी। इसके बाद उन्होंने शूट करवाया। रजनी के मुताबिक इस शूट के लिए उनको फूहड़ तक कहा गया। एक शख्स ने उन्हें इस उम्र में घर बैठकर बाइबल पढ़ने की सलाह दी। साथ ही कहा कि ये उम्र प्रार्थना करने की है, बॉडी दिखाने की नहीं। रजनी के मुताबिक वो खुश हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं, जो उनकी तारीफ कर रहे हैं।

    किस फोटो से चिढ़े लोग?

    किस फोटो से चिढ़े लोग?

    रजनी के मुताबिक उनकी दो फोटो से लोग ज्यादा चिढ़ें हैं। पहली वो जिसमें उन्होंने रिप्ड जींस पहनी हैं। इसके अलावा दूसरी वो जिसमें उन्होंने वो ब्लू जींस में पैरा फैलाकर बैठी हैं। रजनी ने कहा कि वो तब ज्यादा हैरान हुईं जब ज्यादातर निगेटिव कमेंट इस फोटो पर लड़कियों और महिलाओं के आना शुरू हुए।

    65 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग

    65 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग

    रजनी ने 65 साल की उम्र में मलयालम फिल्म 'Oru Muthassi Gadha'से डेब्यू किया था। एक्टिंग शुरू करने से पहले वो एक सामान्य गृहणी थीं। इस वजह से ज्यादातर उन्हें साड़ी में ही देखा गया। रजनी के मुताबिक जवान लड़कों को बुजुर्ग महिलाओं का सेक्सी होना डिस्टर्ब करता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+