'Thank You, God...' दूसरी बार मां बनने जा रहीं नेहा धूपिया ने लिखा, बेबी बंप के साथ फैमिली फोटो की शेयर
मुंबई, 19 जुलाई: बॉलीवुड से एक और गुड न्यूज आ रही है। एक्ट्रेस नेहा धूपिया के घर अब दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली हैं, जिसकी खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी फिर एक बार पैरेंट्स बनने की तैयारी में हैं। सोमवार को इंस्टाग्राम के जरिए कपल ने अपने दूसरे बच्चे की घोषणा की हैं। इसके साथ ही एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की। इस गुड न्यूज को शेयर करने के साथ ही उन्होंने बताया कि इस जानकारी को साझा करने में उन्हें दो दिन का वक्त लगा।

दूसरी बार मां बनने जा रहीं नेहा धूपिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर नया मेहमान आने वाला है। सोमवार की सुबह नेहा ने अपने फ्रेंड्स और फैंस को इस खबर की जानकारी दी। उन्होंने अपनी फैमिली फोटो के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा की। फोटो में नेहा ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। वहीं ब्लैक कलर का आउटफिट पहने अंगद मुस्कुरा रहे हैं और नेहा के पेट को छू रहे हैं। साथ ही बेटी मेहर को भी गोद में लिया हुआ हैं।

थैंक यू, गॉड!
इसके साथ ही उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'हमें कैप्शन सोचने के लिए 2 दिन लगे...सबसे अच्छा जो हम सोच सकते थे वह था... थैंक यू, गॉड! वहीं अंगद बेदी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'शुक्र... थैंक यू वाइफ एक बार फिर से। दोनों की गुड न्यूज सुनकर उनके फैंस और फ्रेंड्स भी काफी एक्साइटेड है और उनकी इस पोस्ट पर जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने से पहले नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा था कि मिडनाइट मंचीज। सोमवार और मेरे अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए तैयारी।

पहली प्रेग्नेंसी के दौरान हुई थीं काफी चर्चाएं
आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से साल 2018 में गुपचुप तरीके से शादी करके सबको चौंका दिया था। वहीं शादी के कुछ दिनों बाद उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी तो उन पर कई सवाल उठने लगे थे। मई में शादी होने के बाद दोनों ने नंवबर 2018 में उन्होंने बेटी मेहर को जन्म दिया था। नेहा की पहली प्रेग्नेंसी इस दौरान काफी चर्चाओं में रही थीं। हालांकि बाद में नेहा और अंगद में खुद इस बात का खुलासा किया था कि नेहा ने शादी से पहले ही बच्चे को कंसीव कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications