बॉलीवुड की इस एक्‍ट्रेस ने चार मिनट का किसिंग सीन देकर मचाई थी सनसनी, सही खूब प्रताड़ना

मुंबई, अप्रैल 19: हिंदी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर दिखने वाले कलाकारों की जिंदगी बाहर से हर किसी को रोमांचित करती हैं। एक्‍टर-एक्‍ट्रेस की आलीशान लाइफ को देखकर हर कोई आकर्षित होता हैं लेकिन स्‍क्रीन पर लोगों को मनोरंजन करने वाले कई कलाकारों की पर्सनल लाइफ बहुत दर्द भरी है। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्‍होंने अपनी आदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज किया लेकिन पर्सनल लाइफ में बहुत प्रताड़ना झेली। मीटू कैंपेन के बाद कई एक्‍ट्रेस ने खुलकर अपने निजी जिंदगी से जुड़े रहस्‍य खोले और आवाज उठाई लेकिन पुरानी अभिनेत्रियों के पास वो विकल्‍प नहीं था। इन्‍हीं में एक एक्‍ट्रेस थीं देविका रानी। ये वो ही अभिनेत्री हैं जिन्‍होंने एक फिल्‍म में चार मिनट का किसिंग दिया था और इनका ये रिकार्ड अभी तक कोई एक्‍ट्रेस तोड़ नहीं पाई हैं।

चार मिनट का किसिंग देकर मचाया था तहलका

चार मिनट का किसिंग देकर मचाया था तहलका

पुराने जमाने की फेमस एक्‍ट्रेस देविका रानी नरगिस, मधुबाला और मीना कुमारी के पहले अपने करियर की शुरूआत की थी। कई हिट फिल्‍मों में अपनी आदाकारी से दर्शकों के दिल पर राज करने वाली देविका ने एक फिल्‍म में चार मिनट का किसिंग देकर तहलका मचा दिया था। देविका रानी उस जमाने में बेहद आजाद ख्यालों की महिला थीं। इसी के दम पर उन्‍होंने अपने करियर में खूब सफलता हासिल की।

देविका रानी ने पर्सनल लाइफ में सही थी खूब प्रताड़ना

देविका रानी ने पर्सनल लाइफ में सही थी खूब प्रताड़ना

किश्वर देसाई की लिखी किताब 'द लॉन्गेस्ट किस' के राइटर ने देविका रानी की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई रहस्‍य खोले हैं। साल 1929 में देविका की हिमांशु राय से लव मैरिज शादी हुई हुई लेकिन ये शादी बहुत दिनों तक नहीं चली। 1945 में देविका रानी ने रूसी पेंटर स्वेतोस्लाव रोएरिच से दूसरी शादी की थी। जिससे शादी होने से पहले देविका ने उन्‍हें कई लेटर लिखे थे और बताया था कि पहली शादी में उन्‍होंने कई शारीरिक प्रताड़ना का दर्द सही थी। इस लेटर में देविका रानी ने लिखा था 'मेरे प्यारे वो काफी डरी हुई है, उसे मारा गया, तड़पाया गया, काम करवाया गया, मेंटली तोड़ा गया,लेकिन शुक्र है भगवान ने मुझे टूटने से बचा लिया।

जानें किस हीरो संग किया था ये किसिंग सीन

जानें किस हीरो संग किया था ये किसिंग सीन

साल 1928 में देविका की मुलाकात हिमांशु राय से हुई थी दोनों को साथ-साथ काम करते हुए प्‍यार हो गया। दोनों की उम्र में 16 साल का अंतर था लेकिन 1929 में एक-दूसरे से शादी की और बर्लिन शिफ्ट हो गए। 1933 में रानी ने अपनी पहली फिल्म 'कर्मा' से एक्टिंग इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इस फिल्‍म ने हिंदी सिनेमा में तहलका मचा दिया था। देविका की इस फिल्‍म में उनके पति हिमांशु हीरो थे। देविका राय ने पति हिमांशु राय के साथ चार मिनट का किसिंग सीन किया था जो रिकार्ड आज तक हिंदी सिनेमा में नहीं टूटा है। इंग्‍लैंड में इस फिल्‍म का प्रीमियर हुआ था। ये फिल्‍म खूब हिट हुई लेकिन देविका की फिल्‍म 'नागिन की रागिनी' नाम से दोबारा रिलीज हुई लेकिन वो फ्लाप साबित हुई।

ये काम करके देविका रानी बनीं महिलाओं के लिए मिसाल

ये काम करके देविका रानी बनीं महिलाओं के लिए मिसाल

देविका रानी ने हार नहीं मानी उन्‍होंने भारत में स्टूडियो 'बॉम्बे टॉकीज' की को-फाउंडर बनकर महिलाओं के लिए मिसाल कायम की। 18 एकड़ में फैले 'बॉम्बे टॉकीज' की नींव रखी। 1945 में देविका रानी ने रूसी पेंटर स्वेतोस्लाव रोएरिच से शादी की और मनाली चली गई और कुछ समय बाद दोनो बेंगलुरु शिफ्ट हो गए और एक्सपोर्ट कंपनी खोल ली और एक्टिंग की दुनिया छोड़ दी। दूसरी शादी के बाद वो अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत खुश थीं। अपनी आदकारी से कई कीर्तिमान स्‍थापित करने वाला हिंदी सिनेमा जगत का देविका रानी नाम का चमकता सितारा अखिरकार 9 मार्च 1994 को हमेशा के दुनिया छोड़कर चला गया।

https://hindi.oneindia.com/photos/tridha-choudhury-bold-pictures-61037.html'आश्रम' फेम त्रिधा चौधरी की इन तस्वीरों ने काटा बवाल
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+