रणवीर सिंह की फोटो पर दीपिका का मजेदार कमेंट, फिर पति ने दिया शरारत भरा रिप्लाई
मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बॉन्डिंग भी सबसे खास है। फिल्मों के अंदर एक-दूसरे के साथ काम करना हो या फिर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए उनका पोस्ट फैंस को बहुत लुभाता है। दोनों पति-पत्नी सोशल मीडिया पर अपना प्यार लुटाने से परहेज नहीं करते। दोनों की मजाकिया अंदाज भी सबसे अलग है। अब ऐसा ही कुछ दीपिका की तरफ से देखा गया है, वो भी रणवीर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर। जानिए किया है पूरा माजरा...

इंस्टाग्राम पर रणवीर ने शेयर की अपनी फोटो
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करत रहते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने हबी रणवीर सिंह की टांग खींची, क्योंकि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक हॉट तस्वीर शेयर की थी। जिसके जवाब में रणवीर ने भी एक शरारत भरा रिप्लाई किया। दरअसल, रणवीर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो ड्रॉक ब्राउन कलर की टी-शर्ट पहने हुए थे। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा जीवन में कोई गलती नहीं, आदमी ... यह केवल सबक है, जिसपर दीपिका ने कमेंट किया।

दीपिका ने किया मजेदार कमेंट
रणवीर सिंह की फोटो पर पत्नी दीपिका ने मजेदार कमेंट किया। दीपिका ने रणबीर की सोशल मीडिया पर टांग खींचते हुए स्माइल इमोजी के साथ लिखा कि फ्लेक्सिंग हार्ड, हम्म... जिस पर रणवीर ने भी उनका रिप्लाई किया। रणवीर ने मुस्कुराते हुए शैतान की इमोजी के साथ लिखा कि मैं तुमको बेंच-प्रेस कर दूंगा। दोनों का कमेंट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दोनों ने शेयर किया एक मजेदार वीडियो
हाल ही में दोनों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो बहुत वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह और दीपिका वीडियो में एक दूसरे के साथ मस्ती करते दिखाई दिए। दीपिका इस वीडियो में रोमांटिक पोज दे रही थीं, लेकिन अचानक दोनों हंसने लग गए। रणवीर ने इसका एक छोटा सा वीडियो अपने अकाउंट पर किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।

दोनों के पास कई प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर एक साथ कबीर खान की '83' में नजर आने वाले हैं। इसमें वे पति-पत्नी का किरदार करते दिखाईं देंगे। 83 में वो कपिल देव की भूमिका निभाएंगे, जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका में होंगी। वहीं रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में होंगे। दूसरी तरफ दीपिका के पास सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications