Bollywood legend Sridevi: 2013 में मिला था पद्मश्री, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी खासे बातें
नई दिल्लीः मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से दुबई में उनका निधन हो गया है। उनकी आखिरी फिल्म फिल्म मॉम थी जो पिछले साल 2017 में आई थी। आइए जानते हैं अभिनेत्री श्रीदेवी के जीवन से जुड़ी से 10 महत्वपूर्ण बातें-

जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में
मशहुर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था।बॉलीवुड में कदम रखने से पहले श्रीदेवी तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।

2013 में पद्मश्री से नवाजा गया था
श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार के रूप में भी कहा जाता था। भारत सरकार ने उन्हें उनके सिनेमा में योगदान के लिए साल 2013 में पद्मश्री से नवाजा था।

हिम्मतवाला से मिली पहचान
श्रीदेवी ने पहली हिंदी फिल्म सोलवां सावन की, हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी। श्रीदेवी को बॉलीवुड में पहचान फिल्म हिम्मतवाला से मिली। यह उस साल की ब्लॉकस्बस्टर फिल्म थी। ये फिल्म साल 1983 में आई थी।

बोनी कपूर से शादी
श्रीदेवी को फिल्म चालबाज के लिए श्रीदेवी को पहले फिल्म फेयर सर्वश्रेठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।साल 1996 में श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली। शादी के उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।
यह भी पढ़ें-दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन, पूरा बॉलीवुड स्तब्ध












Click it and Unblock the Notifications