दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन, पूरा बॉलीवुड स्तब्ध

Recommended Video

      Sridevi passes away at age 54 in Dubai | वनइंडिया हिंदी

      मुंबई। पूरे बॉलीवुड जगत को स्तब्ध करने वाली खबर आ रही है। मशहुर बॉलीवुड स्टार श्रीदेवी को अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। श्रीदेवी को जिस वक्त शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ा, तब उनके साथ पति बॉनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ वे दुबई में थीं। श्रीदेवी के भाई संजय कपूर ने इस खबर की पुष्टी की हैं। कपूर परिवार एक्टर मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए दुबई में था। श्री देवी सिर्फ 55 साल की थीं।

      दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी का निधन, पूरा बॉलीवुड स्तब्ध

      इस घटना ने पूरे बॉलीवुड जगत को गहरे शोक में डाल दिया है। इंग्लिश न्यूजपेपर इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए संजय कपूर ने कहा, 'हां यह खबर सही है कि श्रीदेवी अब नहीं रही, मैं अभी-अभी दुबई से आया हूं और अब मैं वापस जा रहा हूं। मैं ज्यादा इसके बारे डिटेल नहीं दे सकता।' इस खबर के बाद बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने मशहूर अदाकारा के निधन पर गहरा शौक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

      वहीं, इस खबर के बाद मुंबई में श्रीदेवी के घर बॉलीवुड स्टार का आना-जाना भी अब शुरू हो गया है। 90 के दशक की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी ने अपने अभिनय के जरिए देश करोड़ों लोगों का दिल जीता था। हाल ही में उनकी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम थी, जो पिछले साल पर्दे पर आई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+