सरोज खान ने निधन से पहले सुशांत सिंह राजपूत को किया था याद, ये है उनकी आखिरी पोस्ट
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 20 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरोज खान का निधन गुरु नानक अस्पताल के आईसीयू में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है कि डायबिटीज के कारण उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। सरोज खान सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो वो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर है।

सुशांत के निधन पर क्या बोली थीं सरोज?
अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में सरोज खान ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी थी। इसमें सरोज खान ने लिखा था, 'मैंने सुशांत सिहं राजपूत के साथ काम नहीं किया लेकिन हम कई बार मिले। आपकी जिंदगी में क्या गलत चल रहा था? मैं हैरान हूं कि आपने अपने जीवन में इतना कठोर कदम उठाया है। आप किसी बड़े से बात कर सकते थे जो आपकी मदद करता और जो हमेशा आपको खुश देखना चाहता था। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मैं नहीं जानती आपके पिता और बहनों पर क्या गुजर रही होगी। इस समय मेरी ओर से उन्हें संवेदना और शक्ति। मैंने आपको सभी फिल्मों में पसंद किया है और हमेशा आपको प्यार करती रहूंगी।'

निगेटिव थी कोरोना रिपोर्ट
आपको बता दें सरोज खान का कोरोना वायरस (कोविड-19) का टेस्ट भी कराया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके करीब दो दिन बाद उनकी सेहत में सुधार भी होने लगा था। लेकिन डायबिटीज के कारण उनकी किडनी में दिक्कत आने लगी जिससे उनकी सेहत बिगड़ती चली गई। सरोज खान की आखिरी फिल्म कलंक थी। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के मलाड में स्थित मालवणी में किया जाएगा। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। सभी सेलिब्रिटी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

14 जून को हुआ था सुशांत का निधन
वहीं सुशांत की बात करें तो वह 14 जून, 2020 को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे। उनकी पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्होंने आत्महत्या की थी लेकिन इस बारे में पुलिस ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। इसके अलावा सुशांत के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिससे उनकी आत्महत्या के पीछे का कारण पता चल सके। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है और अभी तक कई लोगों से पूछताछ की गई है। बता दें सुशांत की उम्र महज 34 साल थी।
View this post on InstagramA post shared by Saroj Khan (@sarojkhanofficial) on
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications