अनुष्‍का-विराट, अक्षय-ट्विंकल समेत ये बॉलीवुड सेलेब्‍स शादी से पहले लिव-इन रिलेशन में रहे

मुंबई, 22 जून। बॉलीवुड में लिव इन रिलेशनशिप में रहना बड़ी ही आम बात है। बॉलीवुड की एक और मशहूर एक्‍ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहने का मन बना चुकी हैं। जैकलीन फर्नांडिस दक्षिण भारत के नामी बिजनेसमैन के साथ रिलेशन में हैं, लंबे समय से एक्‍ट्रेस का नाम उनके साथ जुड़ रहा था, अब माना जा रहा है कि ये दोनों लिव इन में रहना शुरू करने वाले हैं। हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस मुंबई में रहने के लिए फ्लैट तलाश रही थीं। जैकलीन के पहले कई ऐसी बॉलीवुड हस्तियां हैं जो अपने पॉटनर के साथ सालों तक लिव-इन में रह चुकी हैं। इनमें से बहुत से ऐसे जोड़े हैं जो सालों तक लिव इन में रहने के बाद पॉटनर के साथ ब्याह रचा लिया।

अनुष्का शर्मा- विराट कोहली

अनुष्का शर्मा- विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली भी शादी से पहले लिव इन रिलेशन में रह चुके हैं।अनुष्‍का और विराट कोहली ने लंबे समय के अफेयर के बाद 11 दिसम्बर 2017 में शादी कर ली थी। शादी से पहले दोनों का एक बार ब्रेकअप भी हो चुका है। अनुष्‍का और विराट कोहली की एक बेटी है।

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार

ट्विंकल खन्ना और अक्षय खन्‍ना भी अपने अफेयर के बाद लिव इन रिलेशन में रहे और वर्ष 2000 में शादी के बंधन में बंध गए। इस बात का खुलासा खुद अक्षय कुमार ने अपने इंटरव्‍यू में किया था और बताया था कि उनकी सास और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के कहने पर उन्होंने ऐसा किया था। डिंपल ने उनसे कहा था कि अगर एक साल तक साथ रहने पर सब कुछ ठीक रहेगा तो ही दोनों शादी कर सकेंगे। अक्षय ट्विवकल खन्‍ना से पहले शिल्‍पा शेट्टी के प्‍यार में थे लेकिन ट्विंकल के उनके जिंदगी में आते ही वो सदा के लिए ट्विंकल खन्‍ना के हो गए।

करीना कपूर और सैफ अली खान

करीना कपूर और सैफ अली खान

बॉलीवुड के चर्चित कपल में शुमार करीना कपूर और सैफल अली खान शादी से पहले लिव इन रिलेशन में थे। टशन फिल्‍म के दौरान दोनों में प्‍यार हुआ और सैफ ने करीना के प्‍यार में पागल होकर करीना के नाम का टैटू तक बनवा लिया। करीना कपूर ने एक साक्षात्‍कार में कहा था मैंने लिव-इन रिलेशन खुद ट्राई किया है, अब मैं पर्सनली इसे मॉडर्न इंडिया के लिए बढ़ावा दे सकती हूं। मैं एक मॉडर्न महिला हूं और मुझे खुशी है कि जिस पर मैं भरोसा करी हूं उसके साथ रह सकी। करीना-सैफ ने लंबे समय तक लिव इन में रहने के बाद 2012 में शादी की थी। अब दोनों के दो बेटे हैं।

किरण राव और आमिर खान

किरण राव और आमिर खान

हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने किरण राव से दूसरी शादी की है। आमिर किरण के साथ शादी रचाने से पहले काफी सालों तक लिव इन रिलेशन में थे। आमिर खान की लगान फिल्‍म जिसको उनकी पहली पत्‍नी ने निर्देशित किया था उसी फिल्‍म की किरण राव असिस्टेंट डायरेक्टर थी। इसी दौरान दोनों के बची नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने लिव-इन में रहने लगे। आमिर खान ने अपने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि किरण राव का मेरे ऊपर बड़ा पॉजिटिव असर पड़ा था उसके बाद मैंने उसे मेरे साथर आकर रहने के लिए कहा है। फिर जब वो साथ रहने लगी तो मुझे उसके साथ अच्‍छा लगने लगा। आमिर ने खुद कहा था कि लिव इन में नहीं रहते तो शायद वो आज साथ नहीं होते। दोनों डेढ़ सालों तक लिव-इन में रहे हैं। आमिर ने अपनी पहली पत्‍नी को छोड़कर किरण राव से शादी का फैसला सर्वाजनिक किया था तो आमिर के इस फैसले से उनके प्रशंसक काफी नाराज भी हुए थे।

https://hindi.oneindia.com/photos/rakhi-sawant-doing-yoga-in-inner-wear-users-got-angry-see-63247.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+