कोरोना के संकट काल में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अजय देवगन समेत इन बॉलीवुड हस्तियों ने बढ़ाया मदद का हाथ
मुंबई, अप्रैल 28: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कोविड 19 का विस्फोट हो चुका है। देश भर में हर दिन लाखों की संख्या में मरीज सामने आ रहे है और सैकड़ों की मौत हो रही है। अस्पताल में बेड, इलाज के आलावा लोगों को सबसे अधिक मरीजों के लिए आक्सीजन के लिए दिक्कत हो रही है अब तक कई मरीजों की आक्सीजन समय पर न मिलने के कारण मौत हो जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर में एक बार फिर, बॉलीवुड की कई हस्तियां लोगों की मदद के लिए सामने आ रही हैं। केवल सोशल मीडिया पर अस्पताल के बेड, दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी का रोना रोते हुए सरकार को कोस नहीं रहे बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए दिल खोलकर दान कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो सेलिब्रेटी.....

हाल ही में, सुपरस्टार अक्षय कुमार और उनकी -पत्नी ट्विंकल खन्ना ने एक संस्था को सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किए और अब तक एक और सेलिब्रिटी नेक काम के लिए आगे आया है और वह कोई और नहीं बल्कि अक्षय की 'हेरा फेरी' के सह-कलाकार सुनील शेट्टी हैं। 100 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने की जानकारी हाल ही में सोशल मीडिया के उन्होंने साझा की। इसके अलावाआयुष्मान खुराना और पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी कोरोना मरीजों की मदद के लिए मुख्यमंत्री निधि में आर्थिक मदद की।
अक्षय खन्ना की फिल्म 'हेरा फेरी' के सह-कलाकार सुनील शेट्टी भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने oxygen concentrators देने का ऐलान किया। ट्वीट करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा, "हम परीक्षा के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन आशा की एक किरण है जिस तरह से हमारे लोगों ने एक-दूसरे की मदद करने के लिए हाथ मिलाया है।" उन्होंने आगे ट्वीट किया, "यह मेरे सभी दोस्तों और प्रशंसकों के लिए एक अपील है।अगर आपको मदद की जरूरत है, अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे मदद की जरूरत है, या यदि आप योगदान करना चाहते हैं और इस मिशन का हिस्सा बनना चाहते हैं। कृपया इसे और अधिक बढ़ाएं। जैसा कि आप कर सकते हैं और हमारी मदद कर सकते हैं। "
इतना ही नहीं अक्षय कुमार के आक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने के बाद कई लोग सामने आए। अक्षय कुमार की पत्नी ट्वींकल खन्ना ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि डॉ वंशिका पटेल और डॉ गोविंद बनकानी लंदन एलीट हेल्थ के माध्यम से डेविक फाउंडेशन के माध्यम से 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान कर रहे हैं और कुल 220 लोग इस नेक काम में जुट चुके हैं लीड के लिए धन्यवाद। चलो हम सब अपना काम करते हैं। "

हिंदूजा अस्पताल में खाना, कपडा, दवाइयां और इमर्जेंसी यूनिट को चलाने के लिए लोगों की व्यवस्था की गई जिसके लिए बीएमसी के बिजनेस डेवलेपमेंट सेल 'स्माइली अकाउंट' में अजय देवगन के अलावा निर्माता बोनी कपूर, आनंद पंडित, निर्देशक लव रंजन, लीना यादव, असीम बजाज जैसे इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक रुपये दान किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications