कंगना रनौत की फिर बढ़ी मुश्किल, एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट में दी गई ये अवमानना याचिका
मुंबई, 29 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। जावेद अख्तर समेत उन्होंने अन्य कई लोगों को लेकर विवादित बयान दिया जिस कारण वो आए दिन चर्चा में रहती हैं। कंगना रणौत और बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर के बीच चल रहा मानहानि का मामला कोर्ट में पिछले एक साल से चल रहा हैं। वहीं पंगा गर्ल कंगना की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं क्योंकि लेखक आशीष कौल ने उनके खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। लेखक कुछ दिनों पहले कंगना के खिलाफ कॉपी राइट के उल्लंघन का आरोप लगा चुके हैं।

मुश्किल में फंसी कंगना
आशीष कौल ने कंगना पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पासपोर्ट रीन्यूअल मामले में कोर्ट में झूठ बोला है। आशीष कौल ने वकील ने कहा कि हमने जावेद अख्तर जी को एक पत्र लिखा है और उनके जवाब से पता चला है कि पासपोर्ट आवेदन के दौरान कंगना ने जो फैक्ट्स बताए हैं वो गलत हैं और ये एक गंभीर अपराध है। उन्होंने ये कहा अगर ये धोखाधड़ी साबित हो जाएगी तो परिणाम जरूर निकलेगा'।कौल का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता अदनान शेख और योगिता जोशी ने एक समाचार पोर्टल को ये जानकारी दी।

पहले आशीष ने कंगना पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगाया था
बता दें कि इससे पहले आशीष ने कंगना पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगाया था। कंगना ने पहले बताया था कि 'मणिकर्णिका- रिटर्न्स द लीजेंड ऑफ दिद्दा' नाम की एक फिल्म बनाएंगी। ये फिल्म जिस किताब पर आधारित है उसके लेखकर आशीष कौल हैं। कंगना की इस घोषणा के बाद ही आशीष ने कंगना के खिलाफ कॉपी राइट उल्लंघन के आरोप में याचिका दायर की और अब ये मामला बॉम्बे हाई कोर्ट में पहुंच गया है।
Recommended Video

जावेद अख्तर ने दर्ज की थी ये अंतरिम याचिका
जावेद अख्तर ने एक हस्तक्षेप याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि कंगना रनौत ने पासपोर्ट रिनूवल के लिए एक अनुकूल आदेश प्राप्त करने के लिए अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों का खुलासा नहीं किया था। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने अख्तर की अंतरिम याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था।

कंगना की कोर्ट ने लगाई फटकार
गौरतलब है कि कंगना रनौत ने जुलाई 2020 के एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए थे। इसके बाद से ही जावेद अख्तर ने उन पर मानहानि का केस दर्ज करवाया था। वहीं इस केस में अब हाई कोर्ट ने कंगना को चेतावनी दी है और अगली सुनवाई की तारीख पर कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है नहीं तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी होगा।
-
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
Sonakshi Sinha क्या सच में प्रेग्नेंट हैं? इकबाल से शादी के बाद सोनाक्षी हिंदू या मुस्लिम कौन सा धर्म मान रही -
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर












Click it and Unblock the Notifications