बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को हुआ कैंसर, कहा- 'मैं इससे लड़ रही हूं'

अभिनेता इरफान खान के बाद अब एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कैंसर से जूझ रही हैं। सोनाली ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को अपनी इस बीमारी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'हाल ही में पता चला कि मुझे हाईग्रेड कैंसर है।'

Sonali Bendre

नई दिल्ली। अभिनेता इरफान खान के बाद अब एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कैंसर से जूझ रही हैं। सोनाली ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को अपनी इस बीमारी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'हाल ही में पता चला कि मुझे हाईग्रेड कैंसर है। हमने इसके बारे में बिल्कुल नहीं सोचा था। मेरा परिवार और दोस्त मेरे आसपास हैं और मुझे हर तरह का सहारा दे रहे हैं। मैं इन सभी के लिए खुशकिस्मत हूं।' सोनाली ने बताया कि वो कैंसर के इलाज के लिए फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं।

सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी जानकारी

सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को कैंसरी की बीमारी है। सोशल मीडिया के जरिए सोनाली ने इस बात की जानकारी खुद फैंस को दी है। सोनाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कैंसर के बारे में बताते हुए लिखा, 'कभी-कभी जिंदगी आपको ऐसी जगह ला खड़ा करती है, जिसके बारे में आपने बिल्कुल नहीं सोचा होता है। मुझे हाल ही में पता चला कि मुझे हाई-ग्रेड कैंसर है, जो बाकी जगह भी बढ़ रहा है।'

न्यूयॉर्क में इलाज करवा रही हैं सोनाली

सोनाली ने आगे लिखा, 'एक दर्द के बाद कुछ टेस्ट हुए और फिर कैंसर के बारे में पता चला। मेरे साथ मेरे दोस्त और परिवार है जो मुझे हर तरह से सपोर्ट कर रहा है। मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं।' अपने ट्रीटमेंट के बारे में बताते हुए सोनाली ने कहा, 'जल्दी एक्शन लेने के अलावा और कोई बेहतर तरीका नहीं है। इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर मैं न्यूयॉर्क में इलाज करवा रही हूं। मुझे आशा है और मैं हर कदम पर इससे लड़ने के लिए तैयार हूं।'

कहा- 'मैं इससे लड़ने के लिए तैयार हूं'

कहा- 'मैं इससे लड़ने के लिए तैयार हूं'

सोनाली ने आगे अपने करीबियों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि सभी से मिल रहे प्यार के लिए वो आभारी हैं। उन्होंने लिखा 'मैं इस लड़ाई के लिए तैयार हूं। मेरे साथ मेरा परिवार और दोस्त हैं।' इससे पहले अभिनेता इरफान खान ने कैंसर होने की बात सामने आई थी। इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर है जिसके इलाज के लिए वो फिलहाल लंदन में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के लिए लंदन से एक खत भी लिखा था।

ये भी पढ़ें: कैंसर से जंग लड़ रहे इरफान खान का खत, 'मैं सरेंडर कर चुका हूं, अंजाम पता नहीं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+