OMG! श्रद्धा कपूर की व्हाट्सएप चैट हुई लीक, Photos देख इस वजह से भड़के फैंस

मुंबई, 31 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को शूटिंग में व्यस्त हैं। कई हिट फिल्में दे चुकीं श्रद्धा कपूर हाल ही में फोन में मगन एक स्टूडियो के बाहर कैमरे में कैद हुई। इस दौरान उन्होंने नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी साथ ही अपने फोन में आंख गड़ाए पैपराजी को नजरअंदाज किए चली रही थीं। सोशल मीडिया पर अब श्रद्धा कपूर की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उनके फोन की स्क्रीन पर व्हाट्सएप चैट भी नजर आ रहा है। पैपराजी द्वारा इस फोटो को शेयर किए जाने के बाद अब एक्ट्रेस के फैंस भड़क गए हैं।

रोहन श्रेष्ट को डेट करने की खबरें

रोहन श्रेष्ट को डेट करने की खबरें

बता दें कि इन दिनों श्रद्धा कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है, कहा जा रहा है कि वह फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ट को डेट कर रही हैं। हालांकि इस सिलसिले में अभी दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। इस बीच श्रद्धा कपूर का व्हाट्सएप चैट इंटरनेट पर वायरल हो गया है, लेकिन कुछ लोगों ने इस फेक बताया। फोन की स्क्रीन कैमरे की तरफ होने की वजह से ऐसा लग रहा है कि वह किसी खास से व्हाट्सएप पर बात रही हैं।

लीक हुआ श्रद्धा कपूर का व्हाट्सएप चैट

लीक हुआ श्रद्धा कपूर का व्हाट्सएप चैट

हालांकि सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की एक से ज्यादा तस्वीरें सामने आई हैं, हालांकि यह साफ नहीं है कि यह श्रद्धा कपूर की चैट है या फोटोशॉप्ड मीम। ब्लू ड्रेस में श्रद्धा कपूर को जब पपराजी ने कैमरे में कैद किया तो उनका पूरा ध्यान फोन पर लगा हुआ था। वो लगातार टाइपिंग कर रही थीं, ऐसे में उनका ध्यान इस बात पर नहीं गया कि शायद कैमरे की नजर फोन पर भी जा सकती है।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर पर भड़के यूजर्स

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर पर भड़के यूजर्स

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसको लेकर अब उनकी काफी आलोचना हो रही है। फैंस का गुस्सा वायरल भयानी पर फूट पड़ा है। फैंस का कहना है कि यह फोटोशॉप तस्वीर है, इससे श्रद्धा कपूर की इमेज पर भी असर पड़ता है। एक यूजर ने बोला है कि ये बेहद खराब मजाक है। इस तरह की निजता में दखल नहीं देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा है कि ये गलत है, उसकी भी निजी लाइफ है। कई लोगों ने कहा है कि ये फेक है।

इन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं श्रद्धा कपूर

इन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं श्रद्धा कपूर

हालांकि कुछ यूजर ने फोटो को फेक बताते हुए बताया कि मोबाइल फोन और स्क्रीनशॉट एक दूसरे से मैच नहीं कर रहे। एक प्रशंसक ने बताया, व्हाट्सएप पर वनप्लस फोन और आईफोन थीम, वाईफाई, बैटरी साइन भी आईफोन का ही होता है। श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह श्रद्धा कपूर अगली बार रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड वेंचर में दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह विशाल फुरिया की फिल्म में रूप बदलने वाली नागिन की भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें: 'शिल्पा शेट्टी का साथ नहीं दे सकते तो अकेला ही छोड़ दें',बॉलीवुड की 'चुप्पी पैटर्न' पर हंसल मेहता ने उठाए सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+