Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'शिल्पा शेट्टी का साथ नहीं दे सकते तो अकेला ही छोड़ दें',बॉलीवुड की 'चुप्पी पैटर्न' पर हंसल मेहता ने उठाए सवाल

'शिल्पा शेट्टी का साथ नहीं दे सकते तो अकेला ही छोड़ दें...', बॉलीवुड की 'चुप्पी पैटर्न' पर हंसल मेहता ने उठाए सवाल

मुंबई, 31 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जब से पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए हैं, शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। शिल्पा के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी रैकेट से कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। फिलहाल राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही इंटरनेट पर शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार वालों को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी ने ट्रोल और मानहानिकारक कंटेंट के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का भी दरवादा खटखटया था, लेकिन कोर्ट ने कहा है कि मीडिया रिपोर्टिंग और सूत्रों के हवाले से लिखी गई खबर मानहानी नहीं है। अब इस पूरे मामले में फिल्म निर्माता हंसल मेहता एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बचाव उतरे हैं। हंसल मेहता ने शिल्पा और राज के मामले पर बॉलीवुड की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

Recommended Video

    'शिल्पा शेट्टी का साथ नहीं दे सकते तो अकेला ही छोड़ दें',बॉलीवुड की पर हंसल मेहता ने उठाए सवाल
    'शिल्पा को सपोर्ट नहीं कर सकते तो अकेला छोडिए...'

    'शिल्पा को सपोर्ट नहीं कर सकते तो अकेला छोडिए...'

    फिल्म निर्माता हंसल मेहता शिल्पा शेट्टी के बचाव में बोलने वाले कुछ बॉलीवुड हस्तियों में से एक हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा के सपोर्ट में बॉलीवुड सेलेब्रिटियों की प्रतिक्रिया ना के बराबर है। इन सब मामलों पर हंसल मेहता ने शुक्रवार (30 जुलाई 2021) को ट्वीट किया। हंसल मेहता ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "अगर आप उसका साथ नहीं दे सकते हैं तो कम से कम शिल्पा शेट्टी को अकेला छोड़ दें और कानून को तय करने दें कि क्या सही है और क्या गलत। उन्हें कुछ गरिमा और गोपनीयता की अनुमति दें। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सार्वजनिक जीवन में लोगों को बुरे वक्त में दुख झेलने के लिए अकेला छोड़ दिया जाता है और न्याय होने से पहले ही उन्हें दोषी घोषित कर दिया जाता है।''

    'अच्छे वक्त में बॉलीवुड पार्टी करता है, बुरे समय में बहरे हो जाते हैं'

    'अच्छे वक्त में बॉलीवुड पार्टी करता है, बुरे समय में बहरे हो जाते हैं'

    फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने शिल्पा शेट्टी का साथ नहीं देने के लिए अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। हंसल मेहता ने लिखा, ''यह चुप्पी एक पैटर्न है। अच्छे समय में हर कोई एक साथ पार्टी करता है। बुरे समय में सबके सबको बहरापन हो जाता है। अलगाव होता है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आखिर सच क्या है, नुकसान पहले ही हो चुका है।"

    'फिल्मी व्यक्ति को बदनामी करने का ये पैटर्न है...'

    'फिल्मी व्यक्ति को बदनामी करने का ये पैटर्न है...'

    फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, ''यह बदनामी एक पैटर्न है। अगर आरोप किसी फिल्मी पर्सन के खिलाफ है, तो लोग उसकी गोपनीयता पर आक्रमण करते हैं, जजमेंट सुनाते हैं, आपके कैरेक्टर पर सवाल उठाते हैं, न्यूज में बकवास गपशप लिखते हैं...। लेकिन हर शख्स की उनकी गरिमा होती है। आप चुप रहते हैं इसलिए ये चुप्पी की कीमत है।"

    रिया चक्रवर्ती का भी हंसल मेहता ने किया था बचाव

    रिया चक्रवर्ती का भी हंसल मेहता ने किया था बचाव

    हंसल मेहता ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ट्रोल होने पर रिया चक्रवर्ती का भी बचाव किया था। हंसल मेहता ने रिया के सपोर्ट में कई ट्वीट किए थे। हंसल ने लिखा था, '' सुशांत की आत्मा को शांति मिले, इसके लिए कानून की अदालत में उसके अपराध या बेगुनाही साबित होने दें। मैं कुछ दिनों से ऐसे लोगों से मिल रहा हूं, जिनका फिल्म उद्योग से कोई दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था, उन्होंने बड़े-बड़े बयान दिए और जजमेंट पास किए। एक शोषक और विवेकहीन मीडिया का नतीजा है जो अपने स्वार्थों के लिए किसकी भी कीमत पर, अपना दुकाना चलाना जानता है बस?"

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+