रेणुका शहाणे से यूजर ने ट्विटर पर की बदतमीजी, एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेणुका शहाणे ने ट्रोल करने वालों के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रेणुका ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसपर एक यूजर ने बेहुदा कमेंट किया। ट्विटर यूजर ने न केवल पोस्ट पर घटिया कमेंट किया, बल्कि उनसे भी बदतमीजी से बात की।

Renuka Shahane

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेणुका शहाणे ने ट्रोल करने वालों के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रेणुका ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसपर एक यूजर ने बेहुदा कमेंट किया। ट्विटर यूजर ने न केवल पोस्ट पर घटिया कमेंट किया, बल्कि उनसे भी बदतमीजी से बात की। रेणुका ने मुंबई पुलिस से उस ट्विटर यूजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए कहा है।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया था पोस्ट

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया था पोस्ट

30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रेणुका शहाणे ने लिखा था, 'आज के दिन 70 साल पहले निहत्थे महात्मा गांधी को 36 वर्षीय हत्यारे ने गोली मार दी थी। नफरत ने भले गांधी को मार दिया लेकिन उनकी विरासत नहीं मार पाई। भारत आज भी गांधी की धरती के तौर पर जाना जाता है। नफरत हार गई। बापू आपको शत-शत नमन।' उनके इस पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं लेकिन एत ट्विटर यूजर ने काफी घटिया कमेंट किया।

शहाणे ने मुंबई पुलिस और महिला आयोग से मांगी मदद

शहाणे ने मुंबई पुलिस और महिला आयोग से मांगी मदद

रेणुका शहाणे ने इस यूजर के खिलाफ मुंबई पुलिस से ट्विटर पर ही शिकायत की। शहाणे ने मुंबई पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए लिखा कि वो इस यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाहती हैं। इस मामले पर मुंबई पुलिस ने भी फौरन एक्शन लिया। सबसे हैरानी की बात थी कि शिकायत के बावजूद ट्विटर यूजर अपनी घटिया हरकत से बाज नहीं आया और बेहुदे कमेंट करता चला गया।

यूजर के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई शिकायत

यूजर के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई शिकायत

शहाणे ने ट्विटर यूजर के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आईपीसी की धारा 509 और आईटी अधिनियम के 67 के तहत यूजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई मिरर के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और टीम इस मामले की जांच कर रही है। रेणुका शहाणे अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले फिल्म पद्मावत पर बोलने के कारण भी वो चर्चा में रहीं थीं। शहाणे ने कहा था कि फिल्म की बजाय भ्रूण हत्या और रेप को बैन किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+