किसको डेट कर रहीं सुष्मिता सेन की बेटी रेनी? Ex से लेकर फ्यूचर के बॉयफ्रेंड पर की फैन्स से बात
मुंबई, 24 मई: सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेनी ने अभी बॉलीवुड में पूरी तरह से एंट्री नहीं की है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही वहां पर रोजाना वो अपने फैन्स के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग ( Ask Me Anything) सेशन आयोजित किया, जिसमें उनसे कई तरह के सवाल पूछे गए। इसमें से कुछ सवाल उनकी लव लाइफ पर थे। जिनके बारे में रेनी ने खुलकर बात की।

फैन्स ने EX पर किए सवाल
सबसे पहले एक फैन ने पूछा कि रेनी क्या आपका बॉयफ्रेंड है, प्लीज बताओ? जिस पर उन्होंने बताया कि फिलहाल वो सिंगल हैं और अभी अपना पूरा फोकस काम पर कर रही हैं। इसके बाद भी उनके फैन्स नहीं रुके, एक दूसरे यूजर ने पूछा कि अपने एक्स के बारे में बताओ। जिस पर रेनी ने कहा कि इस मुद्दे पर बात करने के लिए कोई प्वाइंट नहीं है। फिर तीसरे यूजर ने उनके फ्यूचर बॉयफ्रेंड के बारे में पूछ लिया। जिस पर रेनी ने मजाकिया अंदाज में बोला कि इस सवाल का जवाब देने के लिए मुझे टाइम ट्रैवल करके फ्यूचर में जाना पड़ेगा।

शॉर्ट फिल्म में किया था काम
आपको बता दें कि हाल ही में रेनी ने एक शॉर्ट फिल्म सुट्टाबाजी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जो डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई। कबीर खुराना द्वारा निर्देशित ये फिल्म लॉकडाउन में किशोर और उनके धूम्रपान पर आधारित थी। इस फिल्म के लिए रेनी की एक्टिंग को काफी सराहा गया। रेनी ने फैन्स से बात करते हुए इस बात का भी खुलासा किया कि उनका अगला प्रोजेक्ट चल रहा है, लेकिन वो किसके साथ है ये उन्होंने नहीं बताया।

सुष्मिता के बॉयफ्रेंड पर कही थी ये बात
सुष्मिता अपनी दो बेटियों और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रहती हैं। चार लोगों का ये परिवार खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहा है। रेनी ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में रोहमन के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि रोहमन शॉल बहुत कम बोलते हैं, लेकिन अगर उन्होंने ये कहा कि मैं अच्छा कर रही हूं तो यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।












Click it and Unblock the Notifications