IAL ने की कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग, लगाए धार्मिक सद्भाव तोड़ने सहित और भी कई आरोप
Kangana Ranaut: मंडी लोकसभा सीट से नव-निर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने से जुड़े मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स (आईएएल) ने मंडी सांसद कंगना के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी लोकसभा सीट से सांसद, कंगना रनौत को शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF कांस्टेबल ने थप्पड़ मारा था। कांस्टेबल का आरोप था कि कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कांस्टेबल ने कहा कि उस आंदोलन में उसकी मां भी थी।

कंगना के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग
अब इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स (आईएएल) के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला पुलिस में कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत की है। आईएएल के सदस्यों का आरोप है कि अभिनेत्री-सांसद कंगना ने एक विशिष्ट समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है और राज्य के धार्मिक सद्भाव को तोड़ने की कोशिश की है।
आईएएल की पंजाब इकाई की कार्य समिति के सदस्य दर्शन सिंह धालीवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी (मुख्यालय) तुषार गुप्ता से मुलाकात की और रानौत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
धालीवाल ने आरोप लगाया कि 6 जून को, रनौत ने सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) कांस्टेबल कुलविंदर कौर पर अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे यह घटना हुई। धालीवाल ने कंगना के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते हुए कहा, ''रनौत ने राज्य के धार्मिक सद्भाव को तोड़ने की कोशिश की, उन पर तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज किया जाना चाहिए।''
सुरक्षा घेरा पार करने के दौरान कांस्टेबल ने मारा था कंगना को थप्पड़
बता दें, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कांस्टेबल ने कंगना रानौत को थप्पड़ मारा था। हिमाचल प्रदेश के मंडी से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत जब सुरक्षा क्षेत्र को पार कर रही थी उसी दौरान यह घटना हुई थी। बाद में सीआईएसएफ अधिकारियों की शिकायत पर कुलविंदर पर मामला दर्ज किया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications