एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने बिकनी में शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया ट्रोल
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और लगभग हर मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। लेकिन कंगना ने हाल ही में कुछ ऐसे ट्वीट किए थे, जिसके कारण वह लोगों की ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। उन्होंने अब अपनी एक तस्वीर बिकनी में शेयर की है। जिसपर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों को कंगना की ये तस्वीर पसंद नहीं आ रही है। कंगना ने अपनी ये पुरानी तस्वीर बुधवार को शेयर की है।
Recommended Video

मैक्सिको के Tulum से है तस्वीर
इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'गुड मॉर्निंग दोस्तों, मेरे जीवन में सबसे रोमांचक स्थानों में से एक मेक्सिको है, खूबसूरत लेकिन अनप्रिडिक्टेबल जगह, ये तस्वीर Tulum से है, जो मैक्सिको का एक छोटा सा द्वीप है।' अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत अब अपनी इस तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गई हैं। जहां कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग कंगना रनौत की तारीफ भी कर रहे हैं।

क्या बोल रहे हैं लोग?
लोगों के कमेंट्स की बात करें तो एक यूजर ने कहा, 'लोल!! कुछ बचा नहीं अट्रैक्ट करने को बॉडी दिखाओ कमेंट, लाइक लो।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'महीनों देवी रानी बनाकर पूजने वाला आज कंगना की बिकनी पिक देखकर हैरान हैं।' एक यूजर ने कहा, 'आप एक तरफ हिंदू धर्म और संस्कृति को प्रमोट करती है, दूसरी तरफ कभी कभार इस तरह के पिक शेयर करती हैं। आपको अपनी एक इमेज बनानी चाहिए पब्लिक में। आप फिल्मों में है इसलिए स्वाभाविक रूप से सभी प्रकार के कपड़े पहनने पड़ते हैं पर आपकी पोस्ट में तो शेयर न करें। आपसे ऐसी उम्मीद नहीं है।'

कुछ लोगों ने किया सपोर्ट
हालांकि कुछ लोगों ने कंगना की तारीफ भी की है। एक यूजर ने कहा, 'कंगना 2020 में सबकी पसंदीदा रही हैं। उनकी टीम को सलाम इस तरह के परेशान करने वालों से डील करने और इन्हें इनकी जगह दिखाने के लिए।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'मान लो अगर ये सेलिब्रिटी ना हों, तो भी वह कुछ भी पहन सकती हैं क्योंकि ये उनकी जिंदगी है और वो जो चाहें कर सकती हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि कोई सेलेब ये कपड़े पहन सकता है और आम इंसान नहीं। एक ही बात है बस कि हम भारतीयों की सोच छोटी है।' एक यूजर ने कहा, 'लोगों को क्या परेशानी है... वह एक सेलिब्रिटी हैं... जो वह चाहती हैं उसे पहन सकती हैं और कोई मैक्सिको बीच पर भला क्या पहनेगा?'












Click it and Unblock the Notifications