प्रेग्‍नेंसी ड्रामे के बाद नेहा-रोहनप्रीत का नया गाना 'ख्याल रख्या कर' रिलीज, दिल छू लेगी ये Love Story

Khyaal Rakhya Kar Song Release: जवां दिलों की धड़कन और बॉलीवुड की मशहूर सिंगिग स्टार नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और उनके पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) का नया गाना 'ख्याल रख्या कर' (Khyaal Rakhya Kar ) रिलीज हो गया है। गाने को उम्मीद के मुताबिक ही बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, हालांकि गाने के रिलीज से पहले नेहा के फेक प्रेग्ननेंसी ड्रामे की वजह से काफी लोग अभी भी नेहा-रोहनप्रीत से खफा हैं और उसके लिए उन्हें कोस भी रहे हैं लेकिन गाने को लोगों ने सकारात्मक रिएक्शन दिया है।

एलबम में एक बेहद खूबसूरत सी लवस्टोरी भी है

एलबम में एक बेहद खूबसूरत सी लवस्टोरी भी है

गाने में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की रीयल कमेस्ट्री का अंदाजा आप बखूबी लगा सकते हैं। एलबम में मधुर संगीत के अलावा एक बेहद खूबसूरत सी लवस्टोरी भी है। गाने में दिखाया गया है कि बचपन के दो साथी रीयल लाइफ में जीवनसाथी बनते हैं, दोनों में बेइंतहा प्यार है और शादी के बाद जब लड़की गर्भवती होती है, तब ही उसके पति की एक्सीडेंट में मौत हो जाती है।

You Tube पर अभी तक 1.2 M लोगों ने पसंद किया

You Tube पर अभी तक 1.2 M लोगों ने पसंद किया

इसके बाद वो अपने बेटे का ख्याल ठीक वैसे ही रखती है, जैसे उसका पति उसका रखा करता था। एलबम की स्टोरी और गाना दोनों दिल पर असर करते हैं, अब ये लोगों को कितना पसंद आते हैं, ये तो अभी बताया नहीं जा सकता है लेकिन इसमें कोई शक नहीं की, गाने को बढ़िया ओपनिंग मिली है। गाने को अभी तक You Tube पर 1.2 M लोगों ने पसंद किया है। गाने में रोहनप्रीत और नेहा बहुत ज्यादा प्यारे लग रहे हैं। रोहनप्रीत गाने में डबल रोल में हैं तो वहीं नेहा को जवानी से लेकर बुढ़ापे तक के लुक यानी कि पत्नी से लेकर मां के रोल में दिखाया गया है।

26 अक्टूबर 2020 नेहा-रोहनप्रीत ने की शादी

26 अक्टूबर 2020 नेहा-रोहनप्रीत ने की शादी

बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 26 अक्टूबर 2020 को ही दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। कोरोना काल में हुई इस हाईप्रोफाइल शादी के किस्से काफी दूर तक सुने गए थे दोनों की प्रेम कहानी ज्यादा पुरानी नहीं हैं। 'द कपिल शर्मा' शो में मेहमान बनकर आए इस कपल ने अपनी लवस्टोरी के बारे में खुलकर बताया था। दोनों इसी साल अगस्त में मिले थे।

'नजरें हुई चार और फिर कर ली दोनों ने शादी'

'नजरें हुई चार और फिर कर ली दोनों ने शादी'

दोनों ने एक-दूसरे को पहली नजर में पसंद कर लिया था रोहनप्रीत उम्र में नेहा से छोटे हैं, वो जल्दी शादी नहीं चाहते थे लेकिन नेहा लाइफ में अब सेटल होना चाहती थीं इसलिए उन्होंने रोहनप्रीत के सामने ये प्रस्ताव रखा कि वो रिलेशनशिप नहीं बल्कि शादी चाहती हैं,जिसके बाद रोहनप्रीत ने अपने परिवार वालों से बात की और फिर दोनों ने सबकी मर्जी से शादी कर ली।

फेक प्रेग्‍नेंसी ड्रामे से लोग खफा

हाल ही में नेहा ने अपनी और रोहन की एक फोटो सोशल पर शेयर की थी, जिसमें वो गर्भवती दिख रही थीं, इसके बाद सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि नेहा शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंट हैं, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि ये तस्वीर 'ख्याल रख्या कर' (Khyaal Rakhya Kar) गीत की है, जिसके बाद नेहा को लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनकी आलोचना करने लगे, फिलहाल अभी भी कुछ लोग नेहा को पब्लिसिटी स्टंट के लिए ट्विटर पर कोस रहे हैं।

यहां देखें: 'ख्याल रख्या कर' (Khyaal Rakhya Kar ) Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+