सांस में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हुईं बिपाशा बसु, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु सांस से संबंधित तकलीफ के कारण अस्पाल में भर्ती हो गई हैं। उन्हें पिछले एक हफ्ते से सांल लेने में परेशानी हो रही थी जिसके चलते उन्हें हिंदुजा हेल्थकेयर अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु सांस से संबंधित तकलीफ के कारण अस्पाल में भर्ती हो गई हैं। उन्हें पिछले एक हफ्ते से सांल लेने में परेशानी हो रही थी जिसके चलते उन्हें हिंदुजा हेल्थकेयर अस्पातल में भर्ती कराया गया है। अपनी बीमारी को लेकर बिपाशा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को जानकारी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि बीमार होना एकदम घटिया फीलींग है।

Bipasha Basu

खबरें आ रही थीं कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपना पहला बच्चा प्लान कर रहे हैं और इसी कारण क्लीनिक के चक्कर भी काट रहे हैं, लेकिन अब सामने आया है कि वो बिपाशा बसु की सेहत के चलते डॉक्टरों के पास जा रहे हैं। बिपाशा को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसीलिए उन्हें हिंदुजा हेल्थकेयर में भर्ती कराया गया है।

बिपाशा को चेस्ट फीजिशियन की देखरेख में रखा गया है। वो पिछले कुछ दिनों से अस्पताल जा रही थीं, लेकिन फिर ऑब्जर्वेशन में रखने के लिए उन्हें भर्ती कर लिया गया। अस्पताल के बेड से बिपाशा ने अपनी तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि बीमार होना एकमद घटिया फीलींग है। साथ ही उन्होंने अपने एक फ्रेंड के लिए भी गेट वेल सून का मैसेज लिखा।

बिपाशा ने अपनी एक फनी फोटो भी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जब आपकी छोटी बहन अस्पताल आती है तो ऐसा होता है।'

ये भी पढ़ें: 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर के मास्टरबेशन सीन पर ट्रोल्स ने जताई आपत्ति, मिला करारा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+