'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर के मास्टरबेशन सीन पर ट्रोल्स ने जताई आपत्ति, मिला करारा जवाब
स्वरा भास्कर की हाल में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड सेट कर रही है। फिल्म को जहां चारोंतरफ से तारीफें मिल रही हैं, वहीं ट्विटर पर कई यूजर्स ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

नई दिल्ली। स्वरा भास्कर की हाल में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड सेट कर रही है। फिल्म को जहां चारोंतरफ से तारीफें मिल रही हैं, वहीं ट्विटर पर कई यूजर्स ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। फिल्म में स्वरा भास्कर का मास्टरबेट करते हुए एक सीन है। इसी को लेकर ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन स्वरा कोई चुप बैठने वालों में से थोड़े ही हैं। उन्होंने इन सभी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

मास्टरबेशन सीन के लिए हुईं ट्रोल
ट्विटर पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में उनके मास्टरबेशन सीन के लिए ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'स्वरा भास्कर, हाल ही में अपनी ग्रैंडमदर के साथ वीरे दी वेडिंग फिल्म देखी। जब स्क्रीन पर मास्टरबेशन सीन आया तो हम शर्मिंदा हो गए। जैसी ही हम थियेटर से बाहर निकले मेरी ग्रैंडमदर ने कहा, 'मैं हिंदुस्तान हूं और वीरे दी वेडिंग पर शर्मिंदा हूं।'' सबसे हैरानी की बात ये है कि जितने भी यूजर्स ने मास्टरबेशन सीन पर आपत्ति दर्ज कराई है, उन सभी ने एक सी बातें लिखी हैं।

स्वरा के फैंस ने निकाली ट्रोलर्स की गलती
सभी ट्वीट्स का एक-एक शब्द कॉपी किया हुआ है। इतना ही नहीं, सभी लोगों ने मास्टरबेशन की स्पेलिंग तक गलत लिखी है। सोशल मीडिया पर कई कॉमेडियन्स और पत्रकारों ने ऐसे लोगों के ट्वीट्स को पोस्ट कर इनकी गलती निकाली। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ अजीब कारणों के चलते जिन लोगों को मास्टरबेशन की स्पेलिंग तक नहीं आती, वो अपनी ग्रैंडमदर के साथ वीरे दी वेडिंग देखने गए और स्वरा भास्कर से जवाब चाहते है।'

देखिये स्वरा ने कैसे दिया इन्हें करारा जवाब
इन सभी ट्रोलर्स को स्वरा भास्कर ने करारा जवाब दिया है। स्वरा ने ट्विटर पर लिखा, 'ऐसा लगता है कि इन सभी लोगों कि टिकटें या फिर ट्वीट किसी आईटी सेल ने स्पॉन्सर की थीं।' स्वरा ने एक नहीं, बल्कि उन सभी ट्रोल्स को जवाब दिया है जिनका कहना है कि वो अपनी ग्रैंडमदर्स के साथ ये फिल्म देखने गए थे। देखिये कैसे दिया स्वरा ने इन सभी ट्रोल्स को मुहंतोड़ जवाब-

ये भी पढ़ें: स्वरा भास्कर पर भड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस, अपने देश को असफल बताने से नाराज












Click it and Unblock the Notifications