Bollywood को एक और झटका, डर्टी पिक्चर में काम कर चुकी एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदिग्ध हालत में मौत
Bollywood को एक और झटका, एक्ट्रेस की आर्या बनर्जी की संदिग्ध हालात में मौत, खून से लथपथ मिली लाश
मुबंई। साल 2020 फिल्म जगत के लिए बेहद अशुभ रहा। कई महान कलाकारों ने इस साल दुनिया को अलविदा कर दिया। जाते-जाते भी साल 2020 झटके दे रहा है। शुक्रवार को बॉलीवुड के लिए एक और दुखद खबर आई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की मौत हो गई। संदिग्ध स्थिति में उनका शव उनके फ्लैट में मिला है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस आर्या बनर्जी (Arya Banerjee) की कोलकाता स्थित उनके फ्लैट में मौत हो गई।
Recommended Video

शुक्रवार को पुलिस को उनका शव मिला, जो संदिग्ध अवस्था में था। पुलिस को उनका शव उनके कोलकाता स्थित फ्लैट में मिला है। पुलिस अब तक इस बात की जानकारी नहीं दे पाई है कि आर्या की मौत किस कारण से हुई है। मीडिया की खबरों के मुताबिक आर्या का शव खून से लथपथ था। उनके नाक और मुंह से खून बह रहा था।
पुलिस को इसके बाारे में जानकारी आर्या की नौकरानी के दी। आर्या बनर्जी दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क में स्थित उनके फ्लैट में रहती थी। जब सुबह काम करने के लिए नौकरानी ने कई बार घर की घंटी बजाई, फोन किए, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को घर का दरवाजा तोड़कर फ्लैट में घुसना पड़ा। घर क बेडरूम में आर्या का शव खून से सना पड़ा था। पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं छानबीन की जा रही है।
आपको बता दें कि आर्या बनर्जी बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के सात 'डर्टी पिक्चर' में नजर आ चुकी है। उन्होंने इस फिल्म में शकीला का छोटा सा रोल निभाया था। इसके अलावा आर्या ने 'लव सेक्स और धोखा' में भी काम किया है। आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications