Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अनुष्का शर्मा बनीं PETA 'Person of the Year', सालों से जानवरों के हक में कर रही हैं काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन सुर्खियों में वो पिछले एक महीने से हैं। पहले अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं अनुष्का अब PETA की वजह से खबरों में हैं। PETA ने अनुष्का को 'Person of the Year' का खिताब दिया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन सुर्खियों में वो पिछले एक महीने से हैं। पहले अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं अनुष्का अब PETA की वजह से खबरों में हैं। PETA ने अनुष्का को 'Person of the Year' का खिताब दिया है। अनुष्का शर्मा शाकाहारी हैं और पिछले काफी सालों से जानवरों के हक में काम कर रही हैं।

Anushka Sharma

अनुष्का ने इस साल दिवाली के मौके पर पटाखों से दूर रहने के लिए एक कैंपेन भी चलाया था। अनुष्का ने हर किसी से आग्रह किया था कि जानवर पटाखों से डर जाते हैं, इसलिए दिवाली पर पटाखे न फोड़ें। उन्होंने मुंबई में सामान ढोने वाले घोड़ों के हक में भी बोला था। PETA के असोसिएट डायरेक्टर सचिन बंगेरा ने अपने बयान में कहा, 'अनुष्का बहुत ही अच्छी एनिमल राइट एक्टिविस्ट हैं। हर किसी को अनुष्का को फॉलो करना चाहिए।'

अनुष्का को इससे पहले साल 2015 में PETA Hottest Vegetarian Celebrity का खिताब दिया गया था। अनुष्का अक्सर एनमिल शेल्टर में जाकर जानवरों के साथ समय बिताती हैं। उनका एक पालतू कुत्ता भी है जिसका नाम डूड है।

उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की बात करें तो इस साल 11 दिसंबर को अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सो इटली में शादी की। इस शादी में केवल उनका परिवार और करीबी शामिल हुए थे। शादी के बाद 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा गया था। वहीं फिल्मों की बात करें तो अगले साल अनुष्का की तीन फिल्में लाइन-अप हैं। उनकी होम प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म 'परी', शाहरुख के साथ आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म और रणबीर कपूर के साथ 'दत्त' बायोपिक है।

ये भी पढ़ें: जानीं-मानी सिंगर के भाई को बीच सड़क गोलियों से भूना, बहन ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+