जानीं-मानी सिंगर के भाई को बीच सड़क गोलियों से भूना, बहन ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

जानीं-मानी बारबेडियन सिंगर रिहाना के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिहाना के भाई तैवोन कैसीन ऐलीन को बारबेडोस में एक युवक ने गोलियों से भून डाला। तैवोन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वो जिंदगी से अपनी जंग जीत नहीं पाए।

Rihanna

नई दिल्ली। जानीं-मानी बारबेडियन सिंगर रिहाना के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिहाना के भाई तैवोन कैसीन ऐलीन को बारबेडोस में एक युवक ने गोलियों से भून डाला। तैवोन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वो जिंदगी से अपनी जंग जीत नहीं पाए। अपने कजिन को याद करते हुए रिहाना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

रिहाना ने कही अपने दिल की बात

रिहाना ने कही अपने दिल की बात

रिहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भाई के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'यकीन नहीं हो रहा है कि कल ही हम साथ थे। मुझे बिल्कुल नहीं मालूम था कि मैं तुम्हारे साथ आखिरी बार हूं। हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी।'

हत्यारे को तलाश रही पुलिस

हत्यारे को तलाश रही पुलिस

तैवोन क्रिसमस पर रिहाना के साथ थे। उसके ठीक अगले दिन उन्हें बीच सड़क पर गोलियों से भून डाला। तैवोन शाम को 7 बजे करीब कहीं जा रहे थे उन्हें किसी ने रोका और फिर गोलियों से भून डाला। तैवोन की हत्या क्यों की गई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

रिहाना ने सोशल मीडिया पर लगाई ये गुहार

रिहाना ने सोशल मीडिया पर लगाई ये गुहार

रिहाना ने इन तस्वीरों के साथ #endgunviolence हैशटैग भी डाला। इन जगहों पर बंदूक रखना काफी आम बात है और रिहाना ने इसके जरिये इसे खत्म करने की भी गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+