अभिनेता विजय राज गिरफ्तार, महिला कलाकार के साथ सेट पर छेड़खानी करने का आरोप

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर विजय राज को एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक विजय राज की गिरफ्तारी महाराष्‍ट्र के गोंदिया में एक होटल से हुई है। उनकी ही को-एक्‍ट्रेस ने उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि इन दिनों विजय राज फिल्‍म 'शेरनी' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। बालाघाट में फिल्‍म की शूटिंग चल रही है।

Recommended Video

    Bollywood Actor Vijay Raj Arrested, को-एक्ट्रेस से छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    vijay raaz

    खबर के मुताबिक सोमवार देर रात महिला की शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार सुबह अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है।इस बात की पुष्टि गोंदिया के अडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने की है। कुलकर्णी ने बताया कि विजय राज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनपर आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है।

    जानिए विजय राज के बारे में

    विजय राज का जन्म 5 जून 1963 को उत्तर प्रदेश के इलाहबाद में हुआ था। विजय राज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूर्ण की है। वह अपने कॉलेज के दिनों से ही थिएटर से जुड़ गए थे। वह नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में भी लोगो को अपने अभिनय से चकित कर चुके हैं। विजय राज को फिल्मी दुनिया में पहला मौका राम गोपाल वर्मा की फिल्म जंगल से मिला। इसके बाद वह महेश भट्ट की फिल्म भोपाल एक्सप्रेस और मानसून वेडिंग में पीके दुबे के किरदार में नजर आए। दर्शकों को उनका यह कॉमिक अंदाज बेहद पसंद आया। आलोचकों ने भी उनके अभिनय की बेहद तारीफ की। साथ ही उन्हें इस फिल्म में उनके कॉमिक अंदाज के लिये कई सारे नामांकन भी मिले।

    राज को उनकी पहली फिल्म बतौर लीड एक्टर रघु रोमियो मिली। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद सुलझा हुआ था। जो दर्शकों समेत आलोचकों को भी पसंद आया। राज साल 2004 में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला स्टारर फिल्म रन में नजर आये। इस फिल्म में उन्होंने दर्शकों को अपने बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से खूब हंसाया। इसके बाद वह फिल्म डेली-बेली में भी नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2005 में विजय को दुबई के अबु धाबी के एयरपोर्ट पर ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+