अब विदेश में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाएंगे सोनू सूद, कहा- घर आने का समय आ गया है
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) लॉकडाउन के बाद से बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अलग-अलग स्थानों पर फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अब वह विदेश में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। इसके लिए पहली फ्लाइट 22 जुलाई को भेजे जाने की बात कही गई है। इससे पहले सोनू ने मुंबई में फंसे विभिन्न राज्यों के लोगों को भी उनके घरों तक पहुंचाया था।

सोनू सूद ने क्या कहा?
सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए कहा, 'किर्गिस्तान के सभी छात्रों को सूचित करना चाहता हूं कि उनके घर आने का समय आ गया है। बिशेक-वाराणसी तक की पहली चार्टर फ्लाइट 22 जुलाई को संचालित होगी। जिसकी जानकारी आपकी मेल आईडी और मोबाइल पर भेज दी जाएगी। इसी हफ्ते अन्य राज्यों के लिए भी चार्टर संचालित होंगे।' सोनू सूद के इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग उनकी इस नेक काम के लिए सराहना कर रहे हैं।
Recommended Video

क्या बोल रहे हैं लोग?
एक यूजर ने कहा, 'सर लगता है अब भगवान की फोटो की जगह आपकी फोटो लगाकर पूजा शुरू करनी चाहिए। बहुत अच्छा काम कर रहे हो आप, भगवान का आशीर्वाद आपपर बना रहे।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'सोनू सर जो भी बोलूं आपके लिए कम लगता है। आप इस महामारी में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आप जरूरत के समय लोगों की इतनी मदद कर रहे हो, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आपको सलामत रखें। आप एक बहुत अच्छे इंसान हैं और बहुत से लोगों के लिए उदाहरण बने हैं।' वहीं एक यूजर ने कहा, 'इससे पहले मैंने सुष्मा स्वराज को भारतीयों को घर वापस लाने के लिए रात दिन काम करते देखा था और आज आपको देख रहा हूं। मैं भगवान से आपकी सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं।'

अनुभवों को किताब का रूप देंगे
बता दें सोनू सूद कोरोना काल के अनुभवों को एक किताब का रूप देना चाहते हैं। इस बात की जानकारी खुद सोनू सूद ने दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने से अधिक समय में मैंने जो देखा और महसूस किया उसने मेरे जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। सोनू सूद ने कहा, 'लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मदजूरों के साथ 16 से 18 घंटे रहना, उनके दर्द को बांटने का सौभाग्य मुझे मिला। जब मैं उनके घर जाने वाले वाहन को विदा करता था तो मेरा दिल खुशियों से भर जाता था। अपने घर जाने की खुशी में मजदूरों की आंखों में आए आंसू मेरे जीवन के सबसे विशेष अनुभव रहेंगे।'
-
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications